Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वेदों की अस्वीकृति अतिवाद हैः सरसंघचालक
Headlines

वेदों की अस्वीकृति अतिवाद हैः सरसंघचालक

March 31, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि वेद हमारी परंपरा का मूलभूत हिस्सा है। विज्ञान का अतिवादी दृष्टिकोण अपना कर वेदों को अस्वीकृत करना अतिवाद है।
नागपुर के अहिल्यादेवी मंदिर सभागार में गुरुवार को चेन्ना केशव शास्त्री द्वारा लिखीत “वैदिक फिलॉसॉफिकल रेमेडिज” पुस्तक का सरसंघचालक ने विमोचन किया। इस समारोह में राष्ट्र सेविका समिति की प्रधान संचालिका शांताक्का, उपकुलपति श्रीनिवास वरखेडी और श्री धात्रे नमः ट्रस्ट के अध्यक्ष जे. नरसिंह राव मंच पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर सरसंघचालक ने कहा कि बिना परीक्षा के किसी परीक्षण के श्रद्धा को अंधश्रद्धा मानना गलत है। किसी भी चीज का पहले परीक्षण करना चाहिये। डॉ. भागवत ने बताया कि कुछ लोग वेदों को खारिज कर देते हैं। वहीं कुछ लोग विज्ञान को खारिज कर देते हैं। वस्तुतः यह दोनों अतिवादी प्रयोग है। किसी भी बात में अति या मिथ्या नहीं होनी चाहिये। अतियोग, अयोग या मिथ्या योग ऐसा करने से विकृति उत्पन्न होती है। असंतुलन उत्पन्न होता है।
सरसंघचालक ने कहा कि हमारी परंपरा के चलते आये हुए ज्ञान के अंश को ऐसी ही अतिवादिता ने खारिज कर दिया और हमने भी उसे मान लिया, इसलिये ज्ञान हमारे लिये लुप्त हो गया। डॉ. भागवत ने कहा कि सत्य तक जाने का एक ही रास्ता है और वही सही है। अन्य मार्ग गलत हैं, जो रास्ते असत्य हैं, गलत हैं, वो ज्यादा दिन चलते नहीं बल्कि समाप्त हो जाते हैं, लोग अनुभव की कसौटी पर ही उसे खारिज कर देते हैं, इसलिये हर बात का परीक्षण होने के बाद उसे स्वीकारना या नकारना चाहिए।

सरसंघचालक ने बताया कि वेद ज्ञान के भंडार हैं, आत्म साक्षात्कार से लेकर शिल्पकला तक सारे सूत्र उसमें हैं, वेद संपूर्ण ज्ञान-विज्ञान का कम्पुटराइज्ड कोड बुक है, यह ज्ञान प्राप्त करने के लिए तपश्चर्या चाहिये।डॉ. भागवत ने कहा कि वेद हमारी परंपरा का एक मूलभूत हिस्सा है और इसमें भौतिक और आध्यात्मिक ज्ञान का खजाना है। वास्तव में यह ज्ञान शुरू से ही सभी को साझा करना चाहिए था। हालांकि, इस ज्ञान के स्रोत एक सीमित वर्ग के हाथों में थे। जितना हो सके उन्होंने सीखा। यदि उस समय सभी को ज्ञान प्राप्त करने की अनुमति दी जाती, तो वेदों का ज्ञान पूरी तरह से संग्रहित हो जाता। संघ प्रमुख ने कहा कि ज्ञान सीमित लोगों तक रहने की वजह से पारंपरिक ज्ञान को भुला दिया गया।

डॉ. भागवत ने बताया कि प्राचीन वेद कंम्प्यूटर कोड बुक की तरह हैं। नतीजतन हमारे इस ज्ञान के स्त्रोत को दुनिया समझ पाए, ऐसी भाषा में मानव कल्याण के लिए सबके सामने प्रस्तुत करना पडेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेरठ में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का जोरदार स्वागत
Next Article रेलवे का वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.