Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 06:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ठंडा ठंडा कूल कूल होगा झारखंड, जाने कब से होगी बारिश
रांची

ठंडा ठंडा कूल कूल होगा झारखंड, जाने कब से होगी बारिश

April 19, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची : झारखंड में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बुधवार से बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। राज्य का हर जिला भीषण गर्मी से परेशान है। जनजीवन पर इसका असर दिख रहा है। कई जिलों में लू (हीट वेव) चल रही है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे ज्यादा रह रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक होने के कारण सुबह में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। आसमान साफ होने के कारण सुबह छह बजे से ही कड़ी धूप का एहसास होने लगता है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी (संताल परगना) और उससे लगे निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। 20 से 22 अप्रैल तक हवा की गति सामान्य से अधिक रह सकती है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है। 22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का गर्जन और वज्रपात की आशंका है। 22 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी, पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। 24 अप्रैल से आसमान साफ हो जायेगा। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। इस दौरान भी राज्य के पलामू प्रमंडल वाले इलाके में कहीं-कहीं लू चल सकती है। अब तक सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम तापमान 23.1 डिग्री बोकारो थर्मल का दर्ज किया गया है। राजधानी रांची में अधिकतम 39.6 और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलॉटरी के नाम पर ठगी के दो आरोपित गिरफ्तार
Next Article रोपवे हादसे की जांच कमेटी गठित, टीम में ये हैं शामिल

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.