Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 05:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सभी भारतीयों के पूर्वज एक हैं : मोहन भागवत
रांची

सभी भारतीयों के पूर्वज एक हैं : मोहन भागवत

February 20, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

समाज के लिए सभी वर्ग एक हैं

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन मधुकर भागवत ने कहा कि हिंदू अपने राष्ट्र के प्रति और जिम्मेवार बने। हिंदुत्व के भाव से राष्ट्रीय भावना को प्रबल करते हुए एक समतामूलक और शोषणरहित समाज की स्थापना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य है। संघ की नीतियां और कार्यपध्दति समाज के लिए अनुकरणीय है,लेकिन इसका ये अर्थ नहीं की संघ सभी मामलों में हस्तक्षेप करता है, ऐसे लोग कहते है, इमरान खान भी कहते हैं , लेकिन स्वयंसेवक अपने उद्देश्य के प्रति संकल्पित है। भागवत गुरुवार को राँची कॉलेज स्थित फुटबॉल मैदान में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण में बोल रहे थे।

Advertisement Advertisement

उन्होंने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि अपने संस्कृति पर गर्व करते हुए देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य करे। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सबलोगों को साथ लेकर चलने का कार्य संघ करता है। स्वयंसेवक समाज में एक आदर्श रूप में प्रस्तुत हो। और ये आदर्श संघ की नित्य शाखा से ही संभव है। संघ की भाषणों से ही भारत विश्व गुरु बनेगा ऐसा नहीं है, शाखा की नित्य साधना को अपने व्यवहार में उतारना होगा। राष्ट्रनिर्माण के कार्य में ना ही कोई आपको धन्यवाद देगा ना कोई आभार प्रकट करेगा।

देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे, इस गीत को व्यवहार में उतारिये। समाज में कोई भी आपत्ति विपत्ति आये संघ के स्वयंसेवकों को दौड़ कर आगे आना चाहिये। हमारा समाज सम्पूर्ण विश्व को कुटुंब मानता है, इस धारणा को समाज में स्थापित करना है। समाज को संगठित करने के अलावा संघ का कोई अन्य कार्य नही है। उन्होंने कहा कि शाखा में टिकट पाने की लालसा से आने वाले से दूर रहें। यहां कोई लाभ लालच सिद्ध नहीं होगा। किसी पद की चाह में संघ से जुड़ने वालों के लिए आरएसएस में कोई जगह नहीं है। संघ में कुछ लेने नहीं कुछ देने आए। समाज के लिए सभी वर्ग एक हैं।

संघ प्रमुख ने पर्यावरण पर चिंता जताते हुए कहा कि मनुष्य ने अपनी खुशी के लिए पर्यावरण का बहुत बिनाश किया जिसे बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने का नतीजा चीन में कोरोना वायरस के रूप में दिख रहा है। संघ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर हमेशा काम करता है। सरसंघचालक के उद्बोद्धन के पूर्व स्वयंसेवकों ने योग व्यायाम, दण्ड प्रहार सूर्य नमस्कार आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद संजय सेठ एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के सरसंघचालक मोहन मधुकर भागवत पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम रांची पहुंचे थे। गुरुवार को संघ प्रमुख उत्तर पूर्व क्षेत्र, झारखंड एवं बिहार के संघ के अधिकारियों के साथ अलग-अलग विषयों पर बैठक करेंगे। बैठक में गौ सम्बर्धन, ग्राम विकास , कुटुम्ब प्रबोधन, धर्म जागरण समन्वय, समाजिक समरसता व सदभाव, पर्यावरण व जल संरक्षण आदि विषयों सहित देश व राज्य की वर्तमान स्थिति पर मंथन होगी। 23 फरवरी को संघ प्रमुख देवघर के लिए रवाना होंगे ।इसके बाद वह 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए रवाना होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleव्लामिनेक की जगह मौली स्ट्रानो ऑस्ट्रेलियाई टी-20 विश्व कप टीम में शामिल
Next Article ढुल्लू महतो की तलाश में जुटी पुलिस

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.