Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 10:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी हटी, हिरासत से सात महीनों बाद आए बाहर
देश

फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी हटी, हिरासत से सात महीनों बाद आए बाहर

March 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला से नजरबंदी हटा दी गई है। पिछले साल 5 अगस्त 2019 में राज्य से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही प्रशासनिक हिरासत में नजरबंद किया गया था लेकिन अब 7 महीनों बाद वे हिरासत से बाहर आ गए हैं।

अब्दुल्ला को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत उनके गुपकर रोड के आवास पर नजरबंद किया गया था। उनकी हिरासत की अवधि को इस बीच में दो बार बढ़ाया गया। सितंबर 15, 2019 को उनकी नजरबंदी बढ़ाई गई, इसके बाद 13 दिसंबर, 2019 को उनकी हिरासत फिर बढ़ाई गई थी। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के होम डिपार्टमेंट की ओर से ऑर्डर रिलीज कर उनकी नजरबंदी हटा ली गई है।

Advertisement

इस संबंध में नेशनल कांफ्रेंस ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘फारूक अब्दुल्ला को हिरासत से रिहा किया जाना जम्मू-कश्मीर में वास्तविक राजनीतिक प्रक्रिया को बहाल करने की सही दिशा में लिया गया कदम है’।पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि अब राज्य में हिरासत में लिए गए सभी नेताओं और जेल में बंद हजारों युवाओं को रिहा करने का वक्त है। ये काफी लंबे वक्त से चल रहा है और अब इसे खत्म करना ही होगा।

गौरतलब है कि 5 अगस्त, 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा लिया था और लद्दाख को इससे अलग कर दो राज्य बना दिए थे। अगले ही दिन फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला सहित कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। सरकार ने फारूक अब्दुल्ला पर पीएसए लगाने के पीछे वजह दी थी कि राज्य की स्थिति देखते हुए उन पर यह एक्ट लगाया गया है। उनके सक्रिय रहने से राज्य में अशांति फैल सकती है।

करीब पांच दिन पहले राकंपा अध्यक्ष शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा ममता बनर्जी, माकपा प्रमुख सीता राम येचुरी समेत विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं ने साझा बयान जारी करके प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृृहमंत्री से जम्मू-कश्मीर के तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला की रिहाई का आग्रह किया था। फिलहाल, डाॅ. फारुक अब्दुल्ला के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत करीब नौ नेता पीएसए के तहत बंद हैं। डाॅ. अब्दुल्ला की रिहाई के बाद जल्द ही इन नेताओं को भी पीएसए से मुक्त किए जाने की संभावना बढ़ गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 15 लाख स्वयंसेवकों को करेगा सक्रिय
Next Article कोरोना वायरस : दिल्ली में नहीं होंगे आईपीएल मैच, बड़े कार्यक्रमों पर भी पाबंदी

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.