Sahebganj : एक महिला की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। डेड बॉडी सड़ी-गली हालत में मिली। लाश साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र के मोतीपहाड़ी गांव के जाहेर स्थान के पास मिली। शव की शिनाख्त 28 साल की मयबिटी मुर्मू के तौर पर की गयी। वह बीते शुक्रवार से लापता थी। आज यानी सोमवार को उसकी डेड बॉडी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मयबिटी मुर्मू तीन बच्चों की मां थी। गुरजे दो साल से वह पति गुरु हेम्ब्रम से अलग अपने मायके में रह रही थी। उसका मायके सोगले गांव में है और उसके पिता का नाम लड़गा मुर्मू है। पति गुरु हेम्ब्रम गुजरे डेढ़ साल से परदेश में रह रहा है। वह परदेश कमाने के मकसद से गया है। वहीं, मयबिटी और गुरू के दो बेटे और एक बेटी बरमसिया गांव में दादा-दादी के साथ रहते हैं।
इधर, मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बॉडी देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गयी है। पुलिस हर एंगल से जांच शुरु कर चुकी है।
इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ एनकाउंटर में जांबाजों के मार गिराये 11 महिला नक्सली सहित 17 माओवादी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक्शन में जमशेदपुर पुलिस, 9 पर CCA, 150 तड़ीपार
इसे भी पढ़ें : कुख्यात चोर धीरज जालान का नेटवर्क ध्वस्त, SSP क्या बोले… देखें
इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ बस स्टैंड में अचानक इधर-उधर भागने लगे लोग… जानें
इसे भी पढ़ें : JMM ने इन जिलों के लिए गठित की समिति… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : JJMP का एरिया कमांडर पप्पू धराया, सुप्रीमो के हुक्म पर करता था…
इसे भी पढ़ें : जबरदस्त एनका’उंटर में जांबाजों ने मा’र गिराये 16 नक्सली, AK-47 और रॉकेट लॉन्चर मिला
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने की खुशहाली-बरकत और रहमत की दुआ
इसे भी पढ़ें : राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उठा रहे ठोस कदम : CM