Tuesday, 17 September, 2024 • 11:26 am

Ranchi : जमीन के लफड़े को लेकर दागी राम पाहन और राजेश मुंडा एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गये। तब राम पाहन ने बदमाश सौरभ कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को राजेश मुंडा के मर्डर की सुपारी दे डाली। फोरलेन सड़क पर अधिग्रहण की जाने वाली जमीन और मुआवजा को लेकर राम पाहन और राजेश मुंडा में टसल चल रही थी। अपने आका राम पाहन से हुक्म मिलते ही छोटू सिंह मौके की तलाश में जुट गया। बीते 1 अगस्त को राजेश मुंडा कांके थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी वहां छोटू सिंह पहुंच गया। तब शाम के साढ़े सात बज रहे थे। राजेश मुंडा को टारगेट कर छोटू सिंह ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली राजेश के पैर में लगी। गोली चलने की आवाज पर वहां तहलका मच गया।

कांके के चंदवे बस्ती में रहनेवाले जख्मी राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार शूटर छोटू सिंह की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिस्टल और 1 जिंदा गोली बरामद कर ली गई है। छोटू सिंह मूल रूप से गोपालगंज के फुलवरिया क्षेत्र के माडीपुर का रहनेवाला है। वर्तमान में गोंदा थाना क्षेत्र के न्यू पतरा टोली में रहता है। उसकी फितरत डराना-धमकाना और मारना है। वह शौकिया गुंडा है। इस कांड का खुलासा करने में DSP अमर कुमार पांडेय, कांके के थानेदार केके साहू एवं सब इंस्पेक्टर मो. कफिल अहमद की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी छात्रों का बड़ा ऐलान… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : पूरी दुनिया का शेयर बाजार डगमगाया… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तीन दोस्तों की नृशंस ह’त्या पर 16 साल बाद आया फैसला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : अब अपराधियों के टारगेट पर ई-रिक्शा

इसे भी पढ़ें : रिलायंस ने लगायी लंबी छलांग… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : पत्नी को जैसी आशंका थी, इंस्पेक्टर पति वहीं इस हाल में मिला

इसे भी पढ़ें : एक साथ 9 बच्चों की डे’ड बॉडी देख तहलका मच गया… जानें

इसे भी पढ़ें : इस्तीफे के बाद PM को छोड़ना पड़ा देश, कहां गईं… जानें

इसे भी पढ़ें : दो राज्यों के CM का X पर “वार”… जानें

Show comments
Share.
Exit mobile version