Latehar : PLFI का मोस्ट वांटेड उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस उग्रवादी को बीते रविवार को लातेहार की मनिका पुलिस ने अरेस्ट किया। उसे मनिका थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बरवैया से दबोचा गया। लातेहार में अलग-अलग शख्सियतों और कंपनियों से लेवी मांगने, धमकी देने और बेखटके जहां-तहां गोली चलाने में विनोद परहिया माहिर है। इस बात का खुलासा आज लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।

SP कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि गुजरे कुछ दिनों से PLFI के उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया के मूवमेंट के बारे में लगातार सूचना मिल रही थी। इसी बीच बीते रविवार को इंफॉर्मेशन मिली कि विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को मनिका थाना में देखा गया है। मिली सूचना पर SP ने मनिका थानेदार शशि कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की और हर हाल में उग्रवादी को दबोचने का टास्क दिया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से लोकेशन का पता लगाया और रेड मारकर उग्रवादी विनोद परहिया को धर दबोचा। पुलिस कप्तान ने बताया कि विनोद परहिया की तलाश पुलिस कई सालों से कर रही थी। गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ लातेहार के अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में कुल आठ मामले दर्ज हैं। उसे दबोचने में मनिका थानेदार शशि कुमार, एसआई सत्येंद्र कुमार और एएसआई रणधीर कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : “रांची-पतरातू से लेकर कोलकाता-नागपुर तक अंजाम भुगतना होगा”, कुख्यात मयंक सिंह की धमकी वायरल

इसे भी पढ़ें : बरलंगा थानेदार और एएसआई सस्पेंड, SP अजय कुमार ने लिया एक्शन

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के कई कार्यकर्ता BJP के लिए कर रहे काम, होगी कार्रवाई : के राजू

इसे भी पढ़ें : न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया की शानदार जीत, भारत ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी

इसे भी पढ़ें : “पापियों को हक नहीं कि लें परीक्षा तेरी”, अंबा प्रसाद का वीडियो VIRAL… देखें

Show comments
Share.
Exit mobile version