Ranchi : झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बुधवार से तापमान में फिर वृद्धि होने की आशंका है। इससे गर्मी फिर से बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। यह स्थिति हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बने पश्चिमी विछोभ के चलते पैदा हुई है।

वहीं रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर कड़ी धूप रही। इससे गर्मी का एहसास हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 35.8 और बोकारो में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें : गर्मी में जल संकट से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर, रांची DC ने दिये कई निर्देश

इसे भी पढ़ें : एक्शन में SP, 6 ASI सहित 11 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह मामले में हेल्थ मिनिस्टर इरफान बोले- छत्तीसगढ़ियां झारखंड में राज नहीं कर पायेगा

इसे भी पढ़ें : मा’रे गये गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश को कोर्ट से झटका

इसे भी पढ़ें : बेल पर जेल से बाहर निकला पीयुष तिवारी फिर अरेस्ट… जानें क्यों

Show comments
Share.
Exit mobile version