Ranchi : गिरिडीह के गोड़थंबा में हुए बवाल के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास के बयान पर झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने पलटवार किया है। डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा नेताओं का बयान सत्य से परे है। सच्चाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस पर दबाव दिया जा रहा है। दो भाइयों की लड़ाई है, आपस में सलट लेंगे। भाजपा के नेता उकसाने और आग लगाने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोग झारखंड का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ियां झारखंड में राज नहीं कर पायेगा। उनकी बात में कोई दम नहीं है। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जो नहीं होना चाहिये था। हमारे पास भी जुबान है, हम भी अनाब-शनाब बोल सकते हैं। पर हमारा एक दायरा है। लोकतंत्र है, हम सबका सम्मान करते हैं। अगर दो भाई गलती करता है तो हम तीसरा बनकर क्यों कूदेंगे। शांत करायेंगे कि आग लगायेंगे। भाजपा नेताओं की मंशा में खोट है। वे समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। सौहार्द बनाये रखना हमारी सरकार की जवाबदेही है। मामले में जो भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई होगी।
गिरिडीह मामले में हेल्थ मिनिस्टर इरफान बोले- छत्तीसगढ़ियां झारखंड में राज नहीं कर पायेगा#irfanansari #jharkhandnews #newssamvad pic.twitter.com/lQ5EEvD0BM
— News Samvad (@newssamvaad) March 17, 2025
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के लफड़े को सुलझाने गयी पुलिस पर हमला, आठ गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : बेल पर जेल से बाहर निकला पीयुष तिवारी फिर अरेस्ट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : नामकुम खू’नी संघर्ष में 15 अरेस्ट, मुख्य आरोपी के होटल पर चली JCB
इसे भी पढ़ें : धुआं-धुआं हो गया चाईबासा का यह इलाका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : MLA तेज प्रताप ने अंगरक्षक से वर्दी में लगवाये ठुमके, फिर SSP ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : पत्नी गयी मायके, घर में मिली पति और तीन बेटियों की ला’श, मचा तहलका
इसे भी पढ़ें : अलर्ट मोड पर रांची पुलिस-प्रशासन, क्या बोल गये रांची DCऔर SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के पटाखा दुकान में कैसे लगी आग, यहां जानें पूरी डिटेल्स (VIDEO)