Ranchi : भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का असर गुरुवार सुबह से ही दिखने लगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराने में जुट गये। आजसू पार्टी ने भी इस बंद को समर्थन दिया है और उसके कार्यकर्ता भी सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे। रातू रोड रामविलास पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे आवागमन बाधित हो गयी। कांके, अरगोड़ा, चुटिया, किशोरगंज, टाटीसिलवे, नामकुम सहित अन्य जगह पर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर बंद कराया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे। रातू रोड इलाके में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रांची-सिल्ली रोड को जाम कर दिया। गोंदलीपोखर के पास सड़क पर चल रहे वाहनों को रोक कर रोड को जाम कर दिया गया। भाजपा समर्थकों ने रिंग रोड में काठीटांड़ चौक पर सड़क जाम कर दिया। पुलिस सड़क जाम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। रांची बंद को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर रही। राजधानी समेत जिले भर में सड़कों पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, भैरव सिंह सहित लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

यहां याद दिला दें कि बीते 26 मार्च को दो अपराधियों ने कांके में भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल एक संदेही शूटर रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल दूसरे अपराधी अमन सिंह की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराधी बेलगाम, सरकार असहाय : रक्षा राज्य मंत्री

इसे भी पढ़ें : बिहार विस में उठी लालू यादव काे भारत रत्न देने की मांग, फिर…

इसे भी पढ़ें : जहां-तहां से टपा देते थे बाईक, पुलिस ने 6 को दबोचा

इसे भी पढ़ें : अनिल टाइगर की सिर में गो’ली मा’र कर ह’त्या, शू’टर गिरफ्तार

Show comments
Share.
Exit mobile version