Ranchi : राजधानी रांची में 26 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रांची पुलिस ने सभी प्रमुख शिवालयों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जबकि संभावित भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि इस अवसर पर 500 से अधिक अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि रांची में महाशिवरात्रि बेहद भव्य तरीके से मनाई जाती है, जिसमें शिव बारात भी निकाली जाती है। सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बरतने के लिए थानेदारों को विशेष निर्देश दिए हैं। थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती लगाने और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। शिव बारात के दौरान सुरक्षा के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह 5:00 से रात 10:00 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बड़े और मालवाहक वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा, जबकि छोटे वाहन करम टोली चौक से जेल चौक तक ही आ सकेंगे। शिव बारात के दौरान निर्धारित रूट पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी और बैरिकेडिंग की जाएगी।

इन सभी इंतजामों के साथ, रांची पुलिस ने महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

इसे भी पढे़ं : “मुझे दो हाइवा बालू चाहिए, कब दिलाएंगे, कितना पैसा देना होगा”, सदन में बोले सीपी सिंह

इसे भी पढे़ं : रामगढ़ के इस इलाके में DC-SP को करना पड़ा फ्लैग मार्च… जानें क्यों

इसे भी पढे़ं : DGP के सख्त निर्देश के बाद JAC 10वीं बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड धराया

इसे भी पढे़ं : झारखंड विस बजट सत्र में पेपर लीक को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा, स्पीकर बोले…

इसे भी पढे़ं : मैट्रिक पेपर लीक को लेकर DGP सख्त, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

Show comments
Share.
Exit mobile version