Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 07:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना के हैरान करने वाले लक्षण, हाथ-पैर के उंगलियों में दिखते हैं निशान, वैज्ञानिक परेशान
Headlines

कोरोना के हैरान करने वाले लक्षण, हाथ-पैर के उंगलियों में दिखते हैं निशान, वैज्ञानिक परेशान

April 26, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोरोना वायरस के मरीजों के नए लक्षण त्वचा रोग विशेषज्ञों के लिए चर्चा का विषय बन गया हैं. कोरोना के यह नए लक्षण खासतौर पर बच्चों और युवाओं में देखे जा रहे हैं. मार्च के महीने में इटली के कुछ त्वचा विशेषज्ञों ने Covid-19 के मरीजों के पैरों और उंगलियों में सूजन पाई थी. इसके अलावा, इन संक्रमित अंगों का रंग भी बदल चुका था.

यह बहुत हद तक वैसे हो जाता है जब ठंड में पैर की उंगलियां बिल्कुल सुन्न पड़ जाती हैं या पैरों में सूजन आ जाती है. ये आमतौर से उन लोगों में होता है जो बहुत ज्यादा ठंडी जगहों पर रहते हैं. इस लक्षण में पैर के अंगूठे की रक्त धमनियों में सूजन आ जाती है और उनमें ऐंठन होने लगती है.

Advertisement

इटली के ठंडे इलाके में इस तरह के लक्षण सबसे ज्यादा पाए जा रहे थे इसलिए त्वचा रोग विशेषज्ञों इस लक्षण का नाम ‘कोविड टोज’ (Covid Toes) रख दिया था. अब कोविड टोज के यही लक्षण अमेरिका के बोस्टन शहर में देखे जा रहे हैं. बोस्टन कोरोना वायरस महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है.

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी से जुड़े डॉक्टर्स अब ‘कोविड टोज’ वाले बच्चों को भी कोरोना वायरस का टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं.

इटली में, ‘कोविड टोज’ वाले बच्चों में Covid-19 के पहले से ज्ञात कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे. सोशल मीडिया पर त्वचा रोग विशेषज्ञों और अन्य डॉक्टर के बीच इस विषय पर गर्मागरम बहस भी हो चुकी है.

इससे पहले स्पेन के डॉक्टरों ने भी कहा था कि पैरों में होने वाले घावों को भी कोरोना वायरस का एक लक्षण माना जा सकता है. इसे कोरोना से संक्रमित होने से पहले का प्रमुख लक्षण माना जा सकता है.

कोरोना वायरस संक्रमण इसलिए भी एक महामारी बन गया क्योंकि इसके कई मरीज बिना लक्षण वाले भी होते हैं. दुनिया भर में स्वास्थ्य एजेंसियां Covid-19 के लक्षण वाले मरीजों को पूरी दृढ़ता से ठीक करने में जुटी हैं, वहीं इनके लिए असली चुनौती उन मरीजों की पहचान करना है जिनमें Covid-19 के लक्षण नहीं दिखते हैं.

हालांकि बिना लक्षण वाले ये मरीज पूरी तरह से एसिम्प्टमैटिक नहीं होते हैं. अचानक सूंघने या स्वाद लेने की क्षमता खो देना या गुलाबी आंखों को भी अब असामान्य लक्षण माना जा रहा है. Covid-19 के सामान्य लक्षण अभी भी सूखी खांसी, बुखार, गले में खराश, थकान और सांस लेने में कठिनाई हैं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिन्दू जागरण मंच ने महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हुई निर्मम हत्या के विरोध में किया अनशन
Next Article सब्जी के साथ घर लेते आए कोरोना, इन शहरों में सामने आए केस से बढ़ी चिंता

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.