Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 06:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिला दारोगा और चौकीदार को उठा ले गयी निगरानी… जानें क्यों
Headlines

महिला दारोगा और चौकीदार को उठा ले गयी निगरानी… जानें क्यों

August 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Khagaria : खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र में निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चौकीदार वीरू पासवान को भी पकड़ा गया है। दरअसल, बेगूसराय निवासी अनिल कुमार शाह ने निगरानी विभाग को शिकायत दी थी कि दारोगा सीमा कुमारी केस सुलझाने के बदले उनसे 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए निगरानी टीम ने योजना बनाई और जैसे ही दारोगा ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

सबसे पहले चौकीदार वीरू पासवान को पकड़ा गया, फिर महिला हेल्पलाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पूछताछ के लिए निगरानी टीम पटना ले गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार सख्त कदम उठा रहा है। हाल ही में समस्तीपुर में भी एक महिला दारोगा और उसके ड्राइवर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। हाल के महीनों में कई अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई हुई है।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 36 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश कैबिनेट में 36 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… देखें
Next Article दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, फफक-फफक कर रोये CM हेमंत सोरेन

Related Posts

बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.