Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 01:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुनौराधाम में बनेगा सीता मइया का भव्य मंदिर, अमित शाह परसों रखेंगे आधारशिला
Headlines

पुनौराधाम में बनेगा सीता मइया का भव्य मंदिर, अमित शाह परसों रखेंगे आधारशिला

August 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात अगस्त को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आठ अगस्त को वे सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में बनने वाले जानकी मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 अगस्त की रात 9:30 बजे पटना पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 8 अगस्त की सुबह वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री पुनौराधाम में माँ जानकी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

पुनौराधाम परिसर में बनने वाले माँ जानकी मंदिर की भव्यता को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस मंदिर का वास्तु डिजाइन अयोध्या राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है। मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी, जो कि अयोध्या के राम मंदिर (161 फीट) से केवल 5 फीट कम है।

पुनौराधाम में बनने वाले मंदिर की कुल लागत 882 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इसे 36 महीने की समयावधि में पूरा किया जाएगा। इस पावन स्थल को न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक तीर्थस्थल बनाया जाएगा। इसमें धर्मशालाएं, धार्मिक संग्रहालय, यात्री सुविधाएं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अन्य संसाधन भी विकसित किए जाएंगे।

मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्री, गणमान्य अतिथि, साधु-संत और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

इसे एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

इस आयोजन की प्रशासनिक तैयारियाें काे लेकर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुनौराधाम का दौरा किया। उन्होंने भूमिपूजन स्थल, जनसभा स्थल, मंदिर परिसर, हेलीपैड, यातायात मार्ग और पार्किंग स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि यह आयोजन सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव का क्षण होगा और इसे अनुशासन व गरिमा के साथ संपन्न कराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जियो ने बिहार और झारखंड में फिर गाड़ा बुलंदी का झंडा… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजियो ने बिहार और झारखंड में फिर गाड़ा बुलंदी का झंडा… जानें कैसे
Next Article राष्ट्रपति आ रहीं भागलपुर, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Related Posts

बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.