Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 02:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति आ रहीं भागलपुर, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
बिहार

राष्ट्रपति आ रहीं भागलपुर, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

August 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भागलपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : बिहार के भागलपुर में आगामी 20 से 22 अगस्त के मध्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत और अन्य अधिकारियों ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे।

अधिकारियों ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जिले के टीएमबीयू परिसर के साथ एनटीपीसी कहलगांव में भी तैयारियां चरम पर हैं। एनटीपीसी परिसर स्थित वीआईपी अतिथि गृह मानसरोवर में सौंदर्यीकरण और साज-सज्जा का कार्य जारी है। परियोजना प्रमुख स्वयं निगरानी कर रहे हैं। 20 से 22 अगस्त के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भागलपुर आने की संभावना है। यहां तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में तिलकामांझी की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगी।

इसके लिए टीएमबीयू प्रशासन हर स्तर पर जोर शोर से तैयारी में जुट गया है। वहीं, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारी तेज कर दी गई है। कोलकाता से आई एक पेंट कंपनी की 20 से 25 सदस्यों की टीम मानसरोवर की दीवारों पर नया‌ जीवन रंग रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, हर सूट में विशेष कलर स्कीम अपनाई जा रही है, जिसमें तीन गहरे और एक हल्के शेड का कॉम्बिनेशन रहेगा। वहीं बागवानी की हरियाली को बनाये रखने के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है।

सूखे पेड़ों को हटाया जा रहा है। नये खिलखिलाते पौधे लगाए जा रहे हैं। 2002 में बने गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी और नर्मदा नामक पांचों सूटों में मास्टर बेडरूम, डायनिंग हॉल, बाथरूम आदि में अत्याधुनिक उपकरण और साज-सज्जा का नया रूप दिया जा रहा है।

बिजली वायरिंग, टाइल्स, एसी, फर्नीचर, सैनिटरी फिटिंग, दर्पण समेत हर चीज बदली जा रही है। हेलीपैड से मानसरोवर तक लगभग ढाई किलोमीटर की सड़क की पिचिंग एवं चाहरदीवारी की रंगाई में 100 से अधिक मजदूर रात-दिन जुटे हैं।

पूर्वनिर्मित दो हेलीपैड के अलावा तीन नए हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। एनटीपीसी परिसर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए पूरी तरह से दुरुस्त किया जा रहा है। आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं।

सीएमओ की निगरानी में चल रही तैयारियों की निगरानी खुद समूह महाप्रबंधक कर रहे हैं। दो अधिकारियों ने एनटीपीसी, कहलगांव पहुंचकर राष्ट्रपति की सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा की। परियोजना प्रबंधक को सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : पुनौराधाम में बनेगा सीता मइया का भव्य मंदिर, अमित शाह परसों रखेंगे आधारशिला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुनौराधाम में बनेगा सीता मइया का भव्य मंदिर, अमित शाह परसों रखेंगे आधारशिला
Next Article इंडियन नेवी में 257 पदों पर Vacancy, किन पदों के लिए… जानें

Related Posts

बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.