Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 12:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राहुल-तेजस्वी पर बीजेपी का हमला, कहा- राजनीति में ऐसी नीचता कभी नहीं देखी गई
Headlines

राहुल-तेजस्वी पर बीजेपी का हमला, कहा- राजनीति में ऐसी नीचता कभी नहीं देखी गई

August 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बीजेपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Purnia : बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोला है। पूर्णिया प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और मंत्री जनक ने इस घटना की कड़ी निंदा की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई और उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने तालियां बजाकर उसका समर्थन किया।

डॉ. जायसवाल ने इस बयान को “निंदनीय” और “राजनीतिक मर्यादा का पतन” बताते हुए कहा, “राजनीति में इस तरह की नीचता पहले कभी नहीं देखी गई। यह भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री की मां का अपमान है, जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।” उन्होंने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि गरीब परिवार से आने वाली पीएम मोदी की मां ने दूसरों के घरों में काम करके परिवार का पालन-पोषण किया था। ऐसे में उनका अपमान पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अगर माफी भी मांग लें, तो भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

मंत्री जनक ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित” करार दिया। उन्होंने कहा, “जब राहुल गांधी को सत्ता नहीं मिली, तो वह लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री और उनकी मां को गाली देने लगे। यह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है।”

वहीं, बीजेपी विधायक विजय खेमका ने इस टिप्पणी को विपक्ष की “ओछी मानसिकता” का परिचायक बताया और कहा कि जनता आने वाले चुनाव में ऐसे नेताओं को जवाब जरूर देगी।

इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। पार्टी ने साफ कहा कि माता-पिता को गाली देकर सत्ता पाने की कोशिश राजनीति की गिरावट का उदाहरण है और इस बार बिहार की जनता विपक्ष को करारा जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें : एशिया की टॉप 8 हॉकी टीम पहुंची बिहार, राजगीर में दिखाएगी अपना-अपना दम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरजरप्पा मंदिर रोड में भोरे-भोर हाथियों का तांडव, क्या किया… जानें
Next Article CM नीतीश का बड़ा ऐलान : महिलाओं के खाते में डालेंगे पहले 10 हजार, फिर दो लाख… जानें क्यों

Related Posts

बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.