अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी सेक्टर में जांबाजों ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से एक AK-47 राइफल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।
पुंछ पुलिस के अनुसार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शुरुआती कार्रवाई के तहत सुरक्षाबलों ने आजमाबाद इलाके में एक घर पर छापेमारी की, जहां से स्थानीय निवासी तारिक शेख और चैंबर गांव निवासी रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में मिले अहम सुराग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जलियां गांव में तारिक शेख के किराए के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से एक AK-47 राइफल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
पूछताछ जारी
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था। पूरे मंडी सेक्टर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें : कल से बदलने वाले हैं कई नियम, असर होगा सीधा जेब पर

