अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया और मजेदार ट्रेंड छाया हुआ है – Nano Banana। इस ट्रेंड में लोग अपनी और दोस्तों की तस्वीरों को 3D फिगरिन अवतार में बदलकर शेयर कर रहे हैं। देखते ही देखते यह इतना लोकप्रिय हो गया कि हर कोई अपना डिजिटल अवतार बनाने के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल करने लगा।
क्या है Nano Banana ट्रेंड?
यह ट्रेंड तस्वीरों को 3D अवतार में बदलने का है। इसे फिगरिन मॉडल भी कहा जाता है। इसमें AI टूल्स की मदद से हूबहू आपके जैसे दिखने वाली 3D तस्वीर बनाई जाती है। शुरू में इसे ChatGPT से लोकप्रियता मिली थी, लेकिन अब Google Gemini जैसे टूल्स इस अनुभव को और ज्यादा आसान और रियल बना रहे हैं।
आप भी मुफ्त में बनाएं 3D तस्वीरें
वैसे तो लोग कई टूल्स का इस्तेमाल कर नैनो बनाना 3D तस्वीरें बना रहे हैं, लेकिन हम आपको बताएंगे कि इसे Google Gemini के इस्तेमाल से पूरी तरह मुफ्त में कैसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको यहां बताए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
इसके लिए आपको सबसे पहले Google Gemini AI की वेबसाइट या एप पर लॉग-इन करना होगा। यहां पर आप अपनी पसंदीदा तस्वीर को अपलोड कर एक Prompt लिखना होगा जिससे इमेज बनकर तैयार हो जाएगी। ध्यान रखें की इमेज में कोई कैरेक्टर होना चाहिए, यानी इमेज किसी इंसान, जानवर या ग्रुप फोटो होनी चाहिए।
इस Prompt का करें इस्तेमाल
Google Gemini पर लॉग इन करने के बाद आपको “2.5 Flash” को सिलेक्ट करना है। इसके बाद कोई तस्वीर अपलोड कर ये Prompt लिखें-
“Create a 1/7 scale commercialized figurine of the character in the picture. The style should be realistic, set in a real environment. The figurine is placed on a sleek wooden computer desk with a round, transparent acrylic base that has no text on it. On the computer screen, display the 3D modeling process of this figurine, showing wireframes and textures. Next to the computer screen, include a high-quality collectible toy packaging box, designed with original artwork featuring two-dimensional flat illustrations that match the figurine. The scene should have natural light casting soft shadows, highlighting the figurine’s details and craftsmanship.”
Prompt लिखने के बाद एंटर बटन दबाएं। इससे कुछ ही सेकेंड्स में आपकी 3D फिगरिन इमेज बनकर तैयार हो जाएगी। फिर आप इसे अपने दोस्तों के साथ या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
सेलिब्रिटी भी कर रहे हैं ट्राई
Nano Banana ट्रेंड तब और वायरल हुआ जब कई सेलिब्रिटीज़ और इन्फ्लुएंसर्स ने अपने साथ-साथ अपने पालतू जानवरों और दोस्तों के 3D अवतार बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। इससे आम यूजर्स में भी क्रेज तेजी से बढ़ा है।
कहां से शुरू हुआ ट्रेंड?
दरअसल, यह ट्रेंड लगभग एक साल पहले ChatGPT के GPT-4o अपडेट के बाद शुरू हुआ था। उस वक्त लोग अपने पर्सनलाइज्ड चैटबॉट फिगरिन्स बनाते थे। अब Google Gemini के नए मॉडल ने इस ट्रेंड को और मजेदार और आकर्षक बना दिया है।
इसे भी पढ़ें : 247 युवाओं को मिला ‘सपनों’ का अपॉइंटमेंट लेटर… देखें

