अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के रविंद्र भवन में शनिवार को एक उत्सवपूर्ण माहौल था। जिले के 247 नए चौकीदारों को उनके सपनों की नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा गया। यह अवसर केवल सरकारी दस्तावेज़ देने का नहीं था, बल्कि युवाओं के लिए सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो स्टीफन मरांडी और लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मौजूद थे। सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
“चौकीदार केवल नौकरी नहीं, प्रशासन की सबसे निचली कड़ी”
विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा – “यह परीक्षा परिणाम आपके अथक परिश्रम और योग्यता का प्रमाण है। यह सिर्फ नौकरी पाने की खुशी नहीं, बल्कि आपके जीवन में स्थायी योग्यता का प्रमाण है।”
वहीं, विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा – “चौकीदार केवल चोरी-छिपाई रोकने वाला नहीं है। आप प्रशासन की सबसे निचली कड़ी हैं। आपकी सजगता और संवेदनशीलता से ही सरकार अपने कार्यक्रमों को सही तरीके से लागू कर पाएगी।”
पाकुड़ में 247 युवाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, क्या बोल गये विधायक स्टीफन मरांडी और हेमलाल मुर्मू… देखें pic.twitter.com/krsNyb0ym9
— News Samvad (@newssamvaad) September 13, 2025
नशामुक्ति की शपथ और जागरूकता रथ की शुरुआत
कार्यक्रम में न केवल नियुक्ति पत्र वितरण हुआ, बल्कि नशामुक्ति का शपथ भी लिया गया और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस सफलता के लिए बधाई दी।
युवा चौकीदारों के लिए नई जिम्मेदारी
25 साल की युवा उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले इन युवाओं के लिए यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि अपने जिले के विकास और प्रशासन के साथ सीधे जुड़ाव का अवसर भी है। रविंद्र भवन से लौटते समय कई अभ्यर्थी अपने भावनाओं को रोक नहीं पाए और इस ऐतिहासिक पल को अपने परिवार के साथ साझा किया।
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में नशे के सौदागरों को तीखी चोट, माल के साथ एक गिरफ्तार

