Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 11:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक्सपो उत्सव… जहां खरीदारी के साथ दिखा रिश्तों और उल्लास का मेला
झारखंड

एक्सपो उत्सव… जहां खरीदारी के साथ दिखा रिश्तों और उल्लास का मेला

September 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एक्सपो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान… हर तरफ रोशनी, रंगीन स्टॉल, बच्चों की खिलखिलाहट और खरीदारी की चहल-पहल… यह नजारारा था जेसीआई रांची के 28वें एक्सपो उत्सव के समापन का। सात दिन तक चले इस आयोजन ने रांचीवासियों को न सिर्फ शॉपिंग का मौका दिया, बल्कि आपसी मेल-जोल और खुशियों का उत्सव भी बना।

आखिरी दिन मैदान में कदम रखते ही ऐसा लगता था मानो शहर का पूरा उत्साह यहीं उतर आया हो। महिलाएं साड़ियों और सजावटी सामान की खरीदारी में मशगूल थीं, बच्चे गेम जोन में खिलखिला रहे थे और युवाओं का रुझान फूड कोर्ट की ओर था। एक स्टॉल धारक ने मुस्कुराते हुए कहा…  हमने उम्मीद से ज्यादा प्यार और रिस्पॉन्स पाया। यही हमारी सबसे बड़ी कमाई है।

Advertisement

रांची की धड़कन है एक्सपो उत्सव : प्रतीक जैन

समापन समारोह में जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा, “यह उत्सव सिर्फ मेला नहीं, बल्कि रांची की धड़कन है। इसमें हर किसी का पसीना और जज्बा शामिल है।”

एक्सपो उत्सव सिर्फ रांची नहीं, पूरे जेसीआई इंडिया का गर्व : अंकुर झुनझुनवाला

मुख्य अतिथि जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएफएस अंकुर झुनझुनवाला ने जेसीआई रांची की टीमवर्क और जुनून की तारीफ की। उन्होंने कहा… 28 साल तक किसी आयोजन को जीवंत बनाए रखना आसान नहीं है। एक्सपो उत्सव सिर्फ रांची नहीं, पूरे जेसीआई इंडिया का गर्व है।

मिलता है घर जैसा अपनापन : गौरव अरोड़ा

विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष जेएफडी एडवोकेट गौरव अरोड़ा ने कहा कि उन्हें हर बार इस उत्सव में शामिल होकर घर जैसा अपनापन मिलता है। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएफएस रखी जैन ने भावुक होकर कहा… मैंने इस उत्सव को साल दर साल बढ़ते हुए देखा है। यह अब हर रांचीवासी की उम्मीदों से जुड़ा आयोजन बन चुका है।

समापन अवसर पर मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने मंच से उन चेहरों को सम्मानित किया जिनकी मेहनत ने इस आयोजन को सफल बनाया। कुछ प्रमुख सम्मान इस प्रकार रहे:

  • सुपर स्टार ऑफ एक्सपो – आदित्य जालान, देवेश जैन, सिद्धार्थ चौधरी, सृजन हेतंसरिया, विनय मंत्री
  • चीफ को ऑर्डिनेटर रिकग्निशन अवॉर्ड – सक्षम मोदी
  • एक्सपो पंचरत्न – पीयूष केडिया, प्रवीण अग्रवाल, ऋषभ जैन, ऋषभ जालान, तरुण अग्रवाल
  • एक्सपो अर्जुन – पंकज साबू, प्रशांत पाटोदिया, रॉबिन गुप्ता, संजय शर्मा, सुशील केडिया, मोहित वर्मा
  • एक्सपो भूषण – ऋषभ अग्रवाल
  • एक्सपो पद्मभूषण – सौरव जालान
  • एक्सपो रतन – सनी केडिया

अंत में सचिव सन्नी केडिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और अगले साल और भी बड़े उत्सव का भरोसा दिलाया।

मोरहाबादी मैदान से लौटते समय लोगों के चेहरे पर थकान कम और संतोष ज्यादा दिखा। किसी के हाथ में शॉपिंग बैग था, तो किसी के चेहरे पर बच्चों की मुस्कान। रांची के इस एक्सपो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह महज़ मेला नहीं, बल्कि शहर की धड़कन है… जहां व्यापार, संस्कृति और रिश्तों का अनोखा संगम होता है।

इसे भी पढ़ें : JCI एक्सपो 2025 : रांची का त्योहार, खरीदारी का मेला और यादों का कारवां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिग्गज सौरभ गांगुली फिर बने CAB के बॉस, बोले- ईडन गार्डन्स स्टेडियम की…
Next Article पाकुड़ में ‘बाय बाय कालाजार’, DC मनीष कुमार के संकल्प ने जगाई उम्मीद

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Headlines

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.