Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JCI एक्सपो 2025 : रांची का त्योहार, खरीदारी का मेला और यादों का कारवां
Headlines

JCI एक्सपो 2025 : रांची का त्योहार, खरीदारी का मेला और यादों का कारवां

September 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एक्सपो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची का मोरहाबादी मैदान इन दिनों किसी उत्सव से कम नहीं। चारों ओर टिमटिमाती रोशनी, रंग-बिरंगे स्टॉल्स, बच्चों की खिलखिलाहट और हाथों में थैले लिए खरीदारी करते लोग… मानो पूरा शहर एक जगह इकट्ठा हो गया हो। रविवार की शाम को जब सूरज ढल रहा था, तब मैदान पर उतरती भीड़ ने पुराने दिनों की वही तस्वीर ताज़ा कर दी, जो हर साल इस एक्सपो की पहचान रही है। रविवार का दिन एक्सपो के लिए खास रहा। करीब एक लाख से अधिक लोग मोराबादी पहुंचे। पार्किंग से लेकर स्टॉल तक हर तरफ़ लोगों का हुजूम था। चाट-पकौड़ी की खुशबू, बच्चों के खिलौनों की आवाज़ और ग्राहकों की गहमागहमी ने मैदान को जीवंत बना दिया। हर हैंगर में लंबी कतारें और खरीदारी का जोश दिख रहा था। स्टॉलधारक भी इस रौनक से गदगद नज़र आए।

रंगों और कार्यक्रमों का संगम

एक्सपो सिर्फ खरीदारी का मेला नहीं, बल्कि संस्कृति और मनोरंजन का संगम है। शनिवार रात का मिडनाइट कार्निवल लोगों के लिए यादगार रहा। आधी रात तक संगीत, नृत्य और रोशनी के बीच रांची ने एक अलग ही रंग देखा। रविवार को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं की भागीदारी ने मेले को और रंगीन बना दिया। दर्शकों का उत्साह इतना था कि आयोजकों को मेले का समय भी बढ़ाना पड़ा।

auto

समाजसेवा की लगन

इस एक्सपो की एक और खासियत रही रोजाना चलने वाला रक्तदान शिविर। रविवार को इसका अंतिम दिन था और तकरीबन 100 यूनिट ब्लड हुआ। खरीदारी और मनोरंजन के बीच समाजसेवा का यह प्रयास लोगों को खासा प्रभावित करता दिखा।

आखिरी दिन की खुमारी

कल यानी सोमवार को एक्सपो का आखिरी दिन है। शाम 4 बजे समापन समारोह होगा, जिसमें जेएफएस अंकुर झुनझुनवाला (नेशनल प्रेसिडेंट, जेसीआई इंडिया), जेएफएस रखी जैन (पास्ट नेशनल प्रेसिडेंट 2021, जेसीआई इंडिया) और जेएफडी गौरव अरोड़ा (मंडल अध्यक्ष, जेसीआई इंडिया मंडल 3) मौजूद रहेंगे।

हर स्टॉल पर खास छूट

मेले के आखिरी दिन का असली आकर्षण हमेशा खरीदारी ही होती है। हर स्टॉल पर खास छूट मिलती है। यही वजह है कि इस दिन ग्राहकों का जोश सबसे ज्यादा रहता है। विदेशी स्टॉल्स… अफगानिस्तान, ईरान, दुबई, तुर्की, सिंगापुर, थाईलैंड, कोरिया और मलेशिया… लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं अलीगढ़, हरियाणा, केरल, राजस्थान, लुधियाना, चंडीगढ़, मुंबई और बैंगलोर से आए कारोबारी भी अपनी विशेष पेशकशों के साथ ग्राहकों को खींच रहे हैं।

आयोजनों के परिणाम

एक्सपो में तरह-तरह के आयोजन किये गये। आयोजनों के परिणाम इस प्रकार से है…

डॉग शो के परिणाम
  • पहला स्थान : क्रिस्टी
  • दूसरा स्थान : एप्पल
  • तीसरा स्थान : जर्मन शेफर्ड
हेल्थी बेबी एंड मोम शो

ग्रुप A

  • अगस्त्य प्रकाश
  • आरोही भारद्वाज

ग्रुप B

  • तनिष्का अरोड़ा
  • काशवी राणा

ग्रुप C

  • आद्या भालोठिया
  • अरविक मिश्रा
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

ग्रुप A (4 से 7 वर्ष)

  • पहला स्थान: एकनूर कौर
  • दूसरा स्थान: अश्विका चित्रांश
  • तीसरा स्थान: वान्या सिंह

ग्रुप B (8 से 11 वर्ष)

  • पहला स्थान: आश्वी माहेश्वरी
  • दूसरा स्थान: विवान चौधरी

इसे भी पढ़ें : एग्जीबिटर्स से फूड जोन तक, एक्सपो उत्सव मेले ने चौथे दिन खींची हजारों की भीड़

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार सरकार का नये वकीलों को बड़ा तोहफा… जानें क्या
Next Article पेंशन की राह में रोड़े : झारखंड के मदरसा व संस्कृत शिक्षकों ने दी चेतावनी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.