Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 12:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घाटशिला उपचुनाव : आखिरी लिस्ट जारी, 255823 मतदाता डालेंगे वोट
Headlines

घाटशिला उपचुनाव : आखिरी लिस्ट जारी, 255823 मतदाता डालेंगे वोट

September 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
घाटशिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में आगामी उपचुनाव से पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को आखिरी वोटर्स लिस्ट जारी कर दी है। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 2 सितंबर 2025 को प्रारंभिक निर्वाचक नामावली जारी की गई थी। इसके बाद 2 से 17 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की गईं, जिनका निपटारा 25 सितंबर तक किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की गई।

आंकड़ों के अनुसार फॉर्म-6 के तहत 5,325 नए मतदाता नामांकन के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5,171 स्वीकार किए गए। फॉर्म-7 में 750 नाम विलोपन आवेदन आए, जिनमें 715 मान्य पाए गए। वहीं फॉर्म-8 के अंतर्गत 3,677 सुधार आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 3,645 स्वीकृत हुए।

auto

अंतिम सूची के अनुसार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता पंजीकृत हैं, जो प्रारंभिक सूची से 4,456 अधिक हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1,24,899 और महिला मतदाता 1,30,921 हैं, जबकि तृतीय लिंग के 3 मतदाता दर्ज हैं। पुरुष मतदाताओं में 1.29 प्रतिशत और महिलाओं में 2.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विशेष श्रेणियों में विदेशी मतदाता 1, दिव्यांग मतदाता 2,735 और सेवा मतदाता 368 हैं। 18–19 वर्ष आयु वर्ग में 16,178 नए मतदाता शामिल हुए, जिससे इस वर्ग में 21.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 629 है।

लैंगिक अनुपात 1,048 तक सुधर गया है, जबकि ईपी रेशियो 63.84 दर्ज किया गया है। आयु वर्गानुसार मतदाताओं का वितरण इस प्रकार है: 20–29 वर्ष: 61,378, 30–39 वर्ष: 69,650, 40–49 वर्ष: 45,732, 50–59 वर्ष: 33,422, 60–69 वर्ष: 20,158, 70–79 वर्ष: 7,567, 80–89 वर्ष: 1,545, 90–99 वर्ष: 190 और 100 वर्ष से अधिक: 3।

उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम सूची में अपना नाम, पता और विवरण जांचें और किसी भी त्रुटि पाए जाने पर जल्द सुधार के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है और जिला प्रशासन आगामी चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

इसे भी पढ़ें : खुलासा : विधायक प्रतिनिधि की पत्नी का म’र्डर से पहले हुआ था रे’प

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखुलासा : विधायक प्रतिनिधि की पत्नी का म’र्डर से पहले हुआ था रे’प
Next Article ऑपरेशन कगार : झारखंड-बिहार समेत पांच राज्यों में माओवादियों के बंद का ऐलान

Related Posts

Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.