Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 01:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की प्रभारी DGP… देखें अधिसूचना
Headlines

तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की प्रभारी DGP… देखें अधिसूचना

November 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तदाशा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए IPS अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य की नई प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं पुलिस महानिरीक्षक (HoPF) नियुक्त किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में कहा गया है कि 1994 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) की अधिकारी तदाशा मिश्रा, जो वर्तमान में गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक प्रभारी DGP के रूप में पदस्थापित किया जाता है। यह आदेश झारखंड के राज्यपाल के अनुमोदन से जारी किया गया है। आदेश पर सरकार के अपर सचिव हिमांशु मोहन के हस्ताक्षर हैं।

हाल ही में DGP ने दिया था इस्तीफा

यहां याद दिला दें कि झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके त्यागपत्र के बाद से ही राज्य में नए DGP की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज थीं। सरकार ने अब तदाशा मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपकर प्रशासनिक स्पष्टता ला दी है।

अनुभवी और सख्त अफसर के रूप में पहचान

तदाशा मिश्रा 1994 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं और उन्होंने अपने तीन दशक के करियर में झारखंड पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे अपनी सख्त कार्यशैली, ईमानदार छवि और अनुशासनप्रिय स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्च पदों पर रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।

इसे भी पढ़ें : “क्लिक के पीछे का खतरा अब नहीं अनजाना”, बच्चों को जगा गया DPS पाकुड़

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“क्लिक के पीछे का खतरा अब नहीं अनजाना”, बच्चों को जगा गया DPS पाकुड़
Next Article राशिफल @ 07 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Headlines

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026
Headlines

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.