Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 12:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF का डॉग शहीद, हैंडलर जख्मी
झारखंड

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF का डॉग शहीद, हैंडलर जख्मी

November 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सारंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chaibasa : चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान अचानक IED ब्लास्ट हो गया, जिसमें सीआरपीएफ का स्वान (डॉग) शहीद हो गया, जबकि उसका हैंडलर घायल हो गया।

 सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED धमाका

सुरक्षा बलों की टीम जंगल में नक्सल विराेधी अभियान चला रही थी, तभी यह विस्फोट हुआ। डॉग ने ब्लास्ट की चपेट में आते ही मौके पर दम तोड़ दिया। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने की घटना की पुष्टि

घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित हैं और विस्तृत जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह संदेह जताया गया है कि विस्फोट नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर बम से हुआ।

 सुरक्षा कड़ी, बम निरोधक दस्ता मौके पर

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि विस्फोटक के प्रकार और सक्रिय करने के तरीके की तकनीकी जांच की जा सके। इसके अलावा आसपास किसी अन्य IED की संभावना को देखते हुए कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

 CRPF जवान की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध मौत

इसी बीच सारंडा जंगल स्थित 193/F बटालियन कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (52) की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ड्यूटी करते समय वे अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें साथी जवानों ने मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि होगी।

इसे भी पढ़ें : “हेमंत जी एक बार हिम्मत दिखाइए”… क्या पोस्ट कर गये बाबूलाल… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेमंत जी ने जेल जाना स्वीकार किया, लेकिन झुकना नहीं : कल्पना सोरेन
Next Article निसात आलम ने दी विकास को रफ्तार, पाकुड़ को 28 योजनाओं की सौगात

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
झारखंड

छात्रा से दरिंदगी पर भड़का पाकुड़ : हाथों में कैंडल, आंखों में गुस्सा… सड़क पर उतरे छात्र

October 13, 2026
झारखंड

जितपुर प्रोजेक्ट : सुंदरपहाड़ी में कागजी उलझनें खत्म, मुआवजे की राह साफ

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.