Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 04:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » काली रात, सफेद कार और 22 साल का जवान लड़का पुलिस के शिकंजे में… जानें
Headlines

काली रात, सफेद कार और 22 साल का जवान लड़का पुलिस के शिकंजे में… जानें

November 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : डाल्टनगंज की बीती रात बाकी दिनों की तरह शांत थी। सड़कें खाली थीं और रेलवे स्टेशन की ओर जाती सड़क पर सिर्फ स्ट्रीट लाइटें पीली रोशनी बिखेर रही थीं। इसी बीच पुलिस को एक गुप्त सूचना मिलती है कि एक सफेद कार में बैठा युवक बड़ी मात्रा में अफीम लेकर स्टेशन की ओर बढ़ रहा है। रात के दो बजे मिलने वाली इस सूचना ने पूरे विभाग को अलर्ट कर दिया। पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने निर्देश पर कुछ ही मिनटों में एक विशेष टीम तैयार हो गई। हथियारबंद टीम रेडमा चौक के पास खामोशी से अपनी जगह ली। इसी इंतजार के बीच दूर से एक सफेद बलेनो दिखाई देती है। टीम इशारा करती है। कार रुकती है। हेडलाइट के फीके उजाले में ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक तनिक घबराया हुआ नजर आता है। उसके बगल में रखा काला पीठू बैग तुरंत पुलिस की नजर खींचता है। बाहर से यह एक साधारण बैग लगता है, लेकिन खोलने पर उसके अंदर छह पारदर्शी पैकेट मिलते हैं। पैकेटों में भूरा गीला पदार्थ है। ट्रेनी डीएसपी राजीव रंजन मौके पर ही DD किट निकालते हैं। कुछ ही सेकंड में नतीजा साफ हो जाता है। बैग में अफीम है। कुल वजन 6.523 किलो। जब्त अफीम की कीमत बाजार में करीब 30 लाख रुपये आंकी गयी।

युवक का नाम अभिषेक कुमार बताया गया। उम्र महज 22 साल। अभिषेक के मोबाइल फोन और दोनों सिम कार्ड पुलिस ने जब्त कर लिये। पूछताछ में वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। तभी पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के राजारहाट थाने में दर्ज एक पुराने केस में भी वांटेड है। यह केस साइबर क्राइम से जुड़ा बताया गया। पुलिस की टीम उसे लेकर स्टेशन रोड से शहर थाना चली गयी। कांड संख्या 494/2025 दर्ज की गयी और NDPS Act की सख्त धाराओं के तहत उसे बंद कर दिया गया। कुछ घंटों बाद वह न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : घर का ताला तोड़ टपा लिया था लाखों का माल, पुलिस ने दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर का ताला तोड़ टपा लिया था लाखों का माल, पुलिस ने दबोचा
Next Article सीओ ऑफिस के बड़ा बाबू को उठा ले गयी ACB… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.