अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची में शुक्रवार को एक अलग ही तस्वीर दिखी, जब आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और मांडू विधायक निर्मल महतो विधानसभा के ठीक सामने धरना पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि दो साल से अटकी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तुरंत जारी की जाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के हजारों छात्र इस देरी की वजह से परेशान हैं। छात्र संगठन लगातार इस मुद्दे पर आवाज उठा रहा है और मंगलवार को राज्यपाल को भी इसके लिए ज्ञापन दिया गया था।
गरीब छात्रों पर बढ़ा बोझ
विधायक ने बताया कि जिन परिवारों से ये छात्र आते हैं, वे पहले ही आर्थिक रूप से कमजोर हैं। दो साल से छात्रवृत्ति न मिलने पर कई छात्रों को पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए पार्ट टाइम काम करना पड़ रहा है। इससे उनकी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
राज्य सरकार पर गंभीर आरोप
निर्मल महतो ने कहा कि मौजूदा सरकार की मइयां योजना की राशि जुटाने में कठिनाई हो रही है और राज्य का खजाना लगभग खाली है। उनका आरोप था कि वित्तीय संकट बढ़ चुका है और सरकार छात्रवृत्ति जैसी मूलभूत जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पा रही है।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे विधानसभा, CS-DGP समेत इन्होंने किया स्वागत



