Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 01:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग में NIA की रेड
Headlines

हजारीबाग में NIA की रेड

December 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
NIA
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Hazaribagh : पेलावल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने अचानक छापेमारी की, जिससे इलाके में हलचल मच गई। टीम तीन वाहनों के काफिले के साथ पहुंची और एक घर को घेरकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल के लिए की जा रही है। शाहनवाज आलम को अक्टूबर 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान टीम घर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और कई अहम सवाल पूछे जा रहे हैं।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। एनआईए के साथ-साथ एटीएस की टीम भी मौजूद है। अधिकारियों ने कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। छापेमारी के दौरान टीम ने एक प्रिंटिंग मशीन भी बरामद की, जिससे एजेंसी को शक है कि वहां किसी प्रकार के दस्तावेज, पोस्टर या आपत्तिजनक सामग्री तैयार की जा रही थी। शाहनवाज आलम हजारीबाग का रहने वाला है। साल 2019 में वह डकैती और चोरी के मामलों में जेल गया था और दिसंबर 2020 में जमानत पर बाहर आया। इसी दौरान कथित तौर पर वह आईएसआईएस के हैंडलरों के संपर्क में आया। उसकी गिरफ्तारी पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में हुई थी।

Advertisement

एजेंसी को शक है कि शाहनवाज का नेटवर्क झारखंड में भी सक्रिय रहा है। पुणे पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद उस पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोप है कि वह कुख्यात आईएसआईएस सदस्य सफीउज्जमा के संपर्क में था और पुणे के जंगलों में प्रशिक्षण भी ले चुका था। NIA अब उसके स्थानीय कनेक्शन, संभावित सहयोगियों और आतंकी गतिविधियों में प्रयुक्त सामग्री की तलाश कर रही है। कार्रवाई जारी है और एजेंसी के अनुसार आने वाले समय में कई और खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड ACB की दिल्ली में रेड, विनय सिंह की पत्नी की खोज, बेटा कस्टडी में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड ACB की दिल्ली में रेड, विनय सिंह की पत्नी की खोज, बेटा कस्टडी में
Next Article राजधानी में एनका’उंटर, गुंडे के पैर में लगी गो’ली

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.