Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » AK-47 की सूचना से हिला वासेपुर, गैंगस्टर प्रिंस खान के ठिकानों पर पुलिस ने बोला धावा
Headlines

AK-47 की सूचना से हिला वासेपुर, गैंगस्टर प्रिंस खान के ठिकानों पर पुलिस ने बोला धावा

January 12, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : जिले के वासेपुर इलाके में सोमवार सुबह करीब छह बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक साथ कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

20 टीमों में बंटी पुलिस, 100 से ज्यादा जवान शामिल

इस विशेष अभियान में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने करीब 20 टीमों का गठन किया और वासेपुर के 15 से ज्यादा मोहल्लों में एक साथ छापेमारी की। हर टीम को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी गई।

Advertisement Advertisement

AK-47 और AK-56 की सूचना के बाद सख्ती

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें पुख्ता इनपुट मिला था कि गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े शूटरों ने वासेपुर इलाके में AK-47 और AK-56 जैसे आधुनिक हथियार मंगवाए हैं। इसके अलावा बाहर से अपराधियों के आने की भी सूचना थी। इसी आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

इन इलाकों में हुई तलाशी

छापेमारी के दौरान निषाद नगर, मिल्लत कॉलोनी, कबड्डी पट्टी, नीचे बाजार, करीमगंज-मारूफगंज, कमर मखदूमी रोड, गुलजारबाग, जोनल ट्रेनिंग स्कूल क्षेत्र, शमशेर नगर और रहमतगंज समेत कई इलाकों में संदिग्ध घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई। इलाके में आने-जाने वाले रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई है।

रंगदारी और नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस खान गैंग के एक बड़े सदस्य ने हाल ही में धनबाद के एक कोयला कारोबारी से रंगदारी की मांग की थी। बताया जा रहा है कि दुबई में बैठा प्रिंस खान चतरा, पलामू, रांची और जमशेदपुर के कारोबारियों से भी रंगदारी मांग रहा है।

एसपी खुद मौके पर मौजूद

इस अभियान की गंभीरता को देखते हुए धनबाद सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी खुद मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियारों की बरामदगी और पूरे गैंग नेटवर्क को कमजोर करना है।

गिरफ्तारी और बरामदगी की अपुष्ट सूचना

सूत्रों से कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद होने की जानकारी मिली है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल वासेपुर में छापेमारी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें : “2 करोड़ दो नहीं तो खोल देंगे खोपड़ी”… लोजपा नेता को प्रिंस खान की धमकी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article पुराने तेवर में लौटी रांची, हिल स्टेशन जैसा मौसम

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.