Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 09:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली में नहीं होगा बाहर वालों का इलाज
देश

दिल्ली में नहीं होगा बाहर वालों का इलाज

June 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ी राहत दी है। केजरीवाल सरकार ने सोमवार से दिल्ली से जुड़ी सभी सीमाओं को फिर से खोलने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुड़ी सीमाएं लोगों की आवाजाही के लिए खोली जाएंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जून के आखिर तक दिल्ली में 15 हजार बेड की जरूरत हो सकती है। वहीं, दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही इलाज हो सकेगा, जबकि केंद्र सरकार के अस्पतालों में देशभर के लोग एडमिट किए जा सकेंगे। वहीं, राजधानी के सभी रेस्तरां, मॉल और धार्मिक स्थान सोमवार से खोले जा सकेंगे। हालांकि, सरकार ने होटल और  बैंक्वेट हॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी है।

auto

केजरीवाल ने कहा, ‘हमने दिल्ली के लोगों से पूछा था कि क्या दिल्ली के अस्पताल सभी राज्य के लिए खुलने चाहिए? 90 फीसदी लोगो का कहना है कि जब तक कोरोना है तब तक दिल्ली के अस्पताल दिल्ली के लोगों के लिए ही आरक्षित होने चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘एहतियाती रूप से बुजुर्ग लोगों को अपने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ कम से कम बातचीत करनी चाहिए। बुजुर्ग और बच्चे कोशिश करें कि वे अपने घर के एक कमरे में ही रहें।’

वहीं, दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई पांच सदस्यीय कमेटी ने अनुमान जताया है कि जून अंत तक दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर कम से कम एक लाख तक पहुंच सकती है। इस अनुमान के आधार पर, कमेटी ने सरकार से राजधानी में मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 15,000 बेड की व्यवस्था करने को कहा था। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि हमने अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई जैसे अन्य शहरों के रुझानों को स्टडी किया है। हमारी गणना के अनुसार, जून के अंत तक राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख को पार कर सकता है।

राजधानी में कितने कोरोना के मरीज

राजधानी दिल्ली भी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावितों में से एक है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,320 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कोरोना मरीजों की कुल संख्या 27,654 हो गई है। आज तक, राजधानी में वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 761 है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमात्र 6 पैसे में बिक रहा है मोबाइल, ई मेल का पसर्नल डेटा, कई माफिया गिरोह हैं सक्रिय
Next Article लेह-लद्दाख में फंसे 208 अन्य श्रमिक भी होंगे एयरलिफ्ट: हेमन्त सोरेन

Related Posts

अन्य खबरें

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026
अन्य खबरें

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026
Headlines

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026

सीएम योगी का बड़ा ऐलान- छह महीने में मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां, 19 सितंबर से…

September 16, 2026

यूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

September 16, 2026

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026

बिक्री से पहले पकड़ी गईं 10 हजार एक्सपायरी बोतलें, रामगढ़ प्रशासन ने कराया नष्ट

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.