Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 11:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुल साइट पर रंगदारी का खेल फेल, पांडेय गिरोह का गुर्गा हथियार के साथ धराया
Headlines

पुल साइट पर रंगदारी का खेल फेल, पांडेय गिरोह का गुर्गा हथियार के साथ धराया

April 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पांडेय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुथरपुर में बन रहे पुल के काम में रंगदारी मांगने की कोशिश करने वाले पांडेय गिरोह के गुर्गे को दबोच लिया। गिरफ्तार गुर्गे का नाम अशोक महतो बताया गया। वह पतरातू के रोचाप का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली और धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल जब्त किया है। आरोपी को अब न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

मोबाइल से दी जा रही थी धमकी

एएसपी सह एसडीपीओ पतरातू गौरव गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि सुथरपुर के पुल निर्माण स्थल पर पांडेय गिरोह के नाम पर काम शुरू करने से पहले “मैनेज” करने की धमकी दी जा रही है। फोन पर साफ कहा जा रहा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम बुरा होगा।

auto

तुरंत बनी एसआईटी, दबिश देकर गिरफ्तारी

मामले को गंभीर मानते हुए रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई। टीम ने बिना देर किए कार्रवाई की और आरोपी को कुरसे इलाके से दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से हथियार, गोलियां और मोबाइल बरामद हुआ।

एक के बाद एक केस दर्ज

इस मामले में भदानीनगर ओपी में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है और उस पर कई मामले दर्ज हैं। अशोक महतो के खिलाफ पतरातू थाना में पहले भी रंगदारी, आर्म्स एक्ट और धमकी से जुड़े कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

रामगढ़ में रंगदारी मांगने वाले पर पुलिस का बड़ा एक्शन
पुल निर्माण स्थल पर धमकी देने वाला पांडेय गिरोह का गुर्गा हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार। पतरातू SDPO गौरव गोस्वामी क्या बोले…#Ramgarh #JharkhandNews #CrimeNews #BreakingNews #NewsSamvad #TodayNews #LatestNews #TrendingNews pic.twitter.com/b7xluM0CI6

— News Samvad (@newssamvaad) April 17, 2026

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इस कार्रवाई में सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा समेत कई थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : नियमों का दोहरा चेहरा : आम पर कार्रवाई, सरकारी गाड़ियों पर खामोशी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: POWERGRID में 660 पदों पर Vacancy
Next Article रात की गश्ती से लेकर खनन माफिया तक, एसपी निधि का एक्शन प्लान तैयार

Related Posts

Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.