Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 02:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chaibasa : चाईबासा के चाकोमटोंनांग बुरूटोला गांव में अब सन्नाटा है। मिट्टी के आंगन में पसरी खामोशी, टूटी चौखट और रोते-बिलखते लोग… सब कुछ बता रहा है कि यहां कुछ ऐसा हुआ है, जिसने एक परिवार की दुनिया हमेशा के लिए बदल दी। करीब 25 साल की अंजला बैसा, जो कल तक इसी आंगन में हंसी-खुशी अपने सपनों को सहेज रही थी, आज नहीं है। उसका कत्ल हो गया है। इल्जाम है कि उसके पति बिरसा कोंद उर्फ जोटो ने उसे दर्दनाक मौत दी। अंजला की हत्या ने रिश्तों पर भरोसे को गहरी चोट दी है।

एक शक, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया

गांव वालों के मुताबिक, अंजला और उसके पति बिरसा कोंद उर्फ जोटो के बीच पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पति को शक था कि उसकी बीवी का किसी के साथ नाजायज संबध है। शक धीरे-धीरे घर की दीवारों में दरार बनता गया। बताया जा रहा है कि इसी शक ने उस रात भयंकर रूप ले लिया। गुस्से में अंधे हुए पति ने लकड़ी के डंडे से अंजला पर वार कर दिया। चीख-चित्कार के बीच कुछ ही देर में सब खत्म हो गया। जिस हाथ ने कभी साथ निभाने का वादा किया था, उसी हाथ ने जिंदगी छीन ली।

घर का आंगन बना मौत का गवाह

घटना के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे, तो दृश्य देख सब सन्न रह गए। वही आंगन, जहां कभी रोजाना की बातें और हंसी गूंजती थी, अब मातम में डूबा था। अंजला की लाश जमीन पर पड़ी थी और आसपास खड़े लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे थे… आखिर क्यों?

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अंजला के मायके वालों का हाल सबसे ज्यादा दर्दनाक है। उनकी आंखों में आंसू हैं और मन में गुस्सा भी। एक परिजन ने भर्राए गले से कहा- अगर थोड़ा भरोसा होता, तो आज हमारी बेटी जिंदा होती। गांव की महिलाएं भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं। वे इसे सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटने की दर्दनाक कहानी मान रही हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही टेबो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया और एसपी अमित रेणु के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। एसआईटी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और संदेही गुनहगार पति बिरसा कोंद को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें : CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक
Next Article रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Headlines

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.