Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ताला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले के भदानीनगर क्षेत्र स्थित चिकोर गांव में बुधवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल पहुंचे बच्चों को स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। रोज की तरह बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर पढ़ाई करने पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद देख सभी मायूस हो गए। काफी देर तक बच्चे और अभिभावक स्कूल के बाहर खड़े रहे, लेकिन जब स्कूल नहीं खुला तो बच्चों को वापस घर लौटना पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्कूल में कक्षा एक से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई होती है और यहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। अचानक स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ा है।

पांच भाइयों के बीच चल रहा है प्रॉपर्टी का लफड़ा

जानकारी के अनुसार, स्कूल जिस जमीन पर संचालित हो रहा है, उसे लेकर परिवार के पांच भाइयों के बीच कई महीनों से लफड़ा चल रहा है। मामले को सुलझाने के लिए गांव और समाज स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि परिवार में हाल के दिनों में शादी-विवाह का कार्यक्रम होने के कारण मामला कुछ समय के लिए शांत था। लेकिन बुधवार को विवाद अचानक फिर बढ़ गया और दूसरे पक्ष के निरंजन महतो ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

बंटवारा होने तक ताला नहीं खुलेगा : निरंजन महतो

मामले को लेकर निरंजन महतो ने कहा कि संपत्ति विवाद लंबे समय से चल रहा है। पंचायत में समाधान का रास्ता निकाला गया था, लेकिन अब तक जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक संपत्ति का बंटवारा नहीं हो जाता, तब तक स्कूल गेट पर लगा ताला नहीं खुलेगा। उनके इस कदम के बाद इलाके के अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद अपनी जगह है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई बंद करना सही नहीं है।

विवाद सुलझाया जा सकता है, स्कूल बंद करना ठीक नहीं : संचालक

स्कूल संचालक धनुकधारी महतो ने कहा कि स्कूल में पहली से दसवीं तक की पढ़ाई होती है और सैकड़ों बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता है, लेकिन स्कूल में ताला लगाकर बच्चों की पढ़ाई रोक देना उचित नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि अब बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा, तो उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल का ताला नहीं खुलेगा, तब तक पठन-पाठन का काम बंद रहेगा।

रामगढ़ में प्रॉपर्टी विवाद में ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल के मुख्य गेट पर लगा ताला। सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप। क्या बोले संचालक धनुकधारी महतो और ताला जड़ने वाले निरंजन महतो… देखें#Ramgarh #Jharkhand #SchoolNews #Education #BreakingNews #NewsSamvad #LatestNews #TrendingNews pic.twitter.com/t98yoSP5hc

— News Samvad (@newssamvaad) May 6, 2026

प्रॉपर्टी विवाद में फंसा बच्चों का भविष्य

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और अभिभावकों को हो रही है। स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। अभिभावकों का कहना है कि अगर जल्द विवाद का समाधान नहीं हुआ तो बच्चों का कोर्स और परीक्षा दोनों प्रभावित हो सकते हैं। ग्रामीणों का भी कहना है कि परिवार के विवाद का असर बच्चों के भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर कब तक स्कूल का ताला खुलेगा और बच्चों की पढ़ाई फिर से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें : नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.