Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 08:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये
Headlines

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गंदे धंधे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Saraikela : सरायकेला जिले में पुलिस ने नशे के गंदे धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपाली ओपी क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम महाराज अली, असगर अली और शबनम परवीन बताये गये। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। महाराज अली का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह आरआईटी थाना के एक मामले में वांटेड भी था।

गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि 6 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा में इम्तियाज खान के मकान में ब्राउन शुगर का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम बनाई गई और तुरंत छापेमारी की गई। पुलिस टीम जब मकान में पहुंची तो वहां से 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसे छोटे-छोटे 679 पुड़ियों में पैक किया गया था। पुलिस के अनुसार इस तरह पैकिंग कर इलाके में सप्लाई की जा रही थी।

किराएदार बनकर चला रहे थे नशे का कारोबार

जांच में सामने आया कि आरोपी मकान में किराएदार बनकर रह रहे थे और वहीं से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा महाराज अली भी शामिल है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों की बायोमेट्रिक जांच और फिंगरप्रिंटिंग पूरी कर ली गई है। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई जाती थी और किन इलाकों में सप्लाई की जाती थी। साथ ही इस धंधे से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

युवाओं को निशाना बना रहे तस्कर

एसपी निधि द्विवेदी का कहना है कि ब्राउन शुगर जैसे नशे का गंदे धंधे तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इसी वजह से जिले में लगातार विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। कपाली में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत “समंदर के नन्हें सिपाही” का बढ़ा गये हौसला, बोले- यह झारखंड की शान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा
Next Article चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

Related Posts

Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
Headlines

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा

May 7, 2026

CM हेमंत “समंदर के नन्हें सिपाही” का बढ़ा गये हौसला, बोले- यह झारखंड की शान

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.