Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 05:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डॉ. दिलीप कमान संभालते ही हुए सख्त, बोले- जमीन मामलों में अब देरी नहीं
Headlines

डॉ. दिलीप कमान संभालते ही हुए सख्त, बोले- जमीन मामलों में अब देरी नहीं

May 8, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दिलीप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को विभागीय कार्यालय पहुंचकर मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के दौरान विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आम लोगों से सीधे जुड़ा हुआ विभाग माना जाता है। जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, भू-अभिलेख, जमीन अधिग्रहण और रैयतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों का काम इसी विभाग के जरिए होता है। ऐसे में नए मंत्री के पदभार ग्रहण को लेकर विभाग के साथ-साथ आम लोगों की भी नजरें टिकी हैं।

जमीन से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर

कार्यभार संभालने के बाद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने साफ संकेत दिया कि विभाग में पारदर्शिता और काम की रफ्तार उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को लंबे समय तक चक्कर नहीं काटने पड़ें, इसके लिए व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को आम लोगों के लिए ज्यादा प्रभावी और जनहित में काम करने वाला विभाग बनाने की दिशा में प्राथमिकता के साथ काम होगा। खास तौर पर भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया जाएगा।

कौन-कौन अधिकारी रहे मौजूद

कार्यभार ग्रहण के मौके पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें विभाग के सचिव जय सिंह, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत, भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव आजीव वत्सराज, डॉ. महेंद्र पाल, उप सचिव संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, नवाजिश अख्तर और आईटी मैनेजर आनंद शंकर शामिल रहे। अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं और कामकाज की शुरुआती जानकारी भी साझा की।

इसे भी पढ़ें : सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleईडी का बड़ा दाव : झारखंड-बंगाल की कमान अब एक ही अफसर के हाथ
Next Article 14 लाख का शौचालय, 6 साल से लटका ताला… जिम्मेदार बने ‘मौनी बाबा’

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.