Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 9 May, 2026 • 10:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेकाबू ट्रक ने बाजार में मचाई तबाही, कई गाड़ियों को रौंदा, 4 की मौ’त
Headlines

बेकाबू ट्रक ने बाजार में मचाई तबाही, कई गाड़ियों को रौंदा, 4 की मौ’त

May 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऐसा कहर मचाया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पहले कार को मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की और हंगामा शुरू हो गया।

हंगामे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की

लोगों के विरोध और हंगामे के बीच ट्रक चालक घबराकर वाहन लेकर भागने लगा। लेकिन भागने के दौरान उसने सड़क पर खड़े और गुजर रहे कई वाहनों को रौंदना शुरू कर दिया। ट्रक की चपेट में आने से कई बाइक, कार और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

सड़क किनारे मौजूद लोगों में मची भगदड़

हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़े लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए। देखते ही देखते बाजार इलाके में हड़कंप मच गया और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, राहत कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी बात सामने आ रही है।

SDPO बोले- चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

मामले में SDPO सुमित कुमार ने बताया कि ट्रक ने पहले एक कार में टक्कर मारी थी। इसके बाद लोगों ने विरोध किया और हंगामा किया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इलाके में देर तक तनाव का माहौल

हादसे के बाद इसरी बाजार क्षेत्र में काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया। स्थानीय लोग घटना को लेकर काफी नाराज नजर आए और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने लगे।

इसे भी पढ़ें : घर के अंदर देवरानी-जेठानी की मिली ला’श, दोनों के पति फरार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदरिंदों की मंडी : 70 हजार में सौदा और वो खौफनाक रातें
Next Article राशिफल @ 09 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

भारत को मिले नये CDS और नौसेना प्रमुख, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

May 9, 2026
राशिफल

राशिफल @ 09 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 9, 2026
Headlines

दरिंदों की मंडी : 70 हजार में सौदा और वो खौफनाक रातें

May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भारत को मिले नये CDS और नौसेना प्रमुख, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

May 9, 2026

राशिफल @ 09 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 9, 2026

बेकाबू ट्रक ने बाजार में मचाई तबाही, कई गाड़ियों को रौंदा, 4 की मौ’त

May 8, 2026

दरिंदों की मंडी : 70 हजार में सौदा और वो खौफनाक रातें

May 8, 2026

घर के अंदर देवरानी-जेठानी की मिली ला’श, दोनों के पति फरार

May 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.