Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 10:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SSC GD परीक्षा में झोल : कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने आप चलने लगा कर्सर, फिर…
Headlines

SSC GD परीक्षा में झोल : कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने आप चलने लगा कर्सर, फिर…

May 10, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
परीक्षा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : सरकारी नौकरी का सपना लेकर देश के अलग-अलग जिलों से युवा परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। किसी के घर वालों ने सुबह दही-चीनी खिलाकर विदा किया था, तो कोई महीनों की तैयारी के भरोसे एग्जाम हॉल में बैठा था। कंप्यूटर स्क्रीन पर सवाल आने शुरू हुए और अभ्यर्थी जवाब देने में जुट गए। तभी अचानक कुछ स्क्रीन पर ऐसा हुआ, जिसने पूरे परीक्षा केंद्र का माहौल बदल दिया। कंप्यूटर का कर्सर अपने आप चलने लगा। पहले लोगों को लगा कि शायद सिस्टम हैंग हो गया है या कोई तकनीकी गड़बड़ी है। लेकिन जब एक से ज्यादा सिस्टम पर ऐसी शिकायत सामने आई, तो मामला साधारण नहीं लगा। देखते ही देखते परीक्षा केंद्र में हलचल बढ़ गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। अब यह मामला सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि भर्ती परीक्षा में संभावित हाईटेक गड़बड़ी के शक तक पहुंच गया है। मामला रांची के The Futuristic Online Examination Center का है, जहां 9 मई को SSC GD Constable 2026 परीक्षा की पहली पाली चल रही थी।

नौकरी का सपना, लेकिन बीच परीक्षा में बढ़ गई बेचैनी

रांची के सिटी एशपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि लैब-01 के कुछ कंप्यूटर सिस्टम पर यह गड़बड़ी दिखी। परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों और केंद्र पर मौजूद स्टाफ ने इसे नोटिस किया। सवाल उठने लगे कि आखिर सिस्टम में क्या हो रहा है। क्या यह तकनीकी फॉल्ट था या कुछ और? मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और परीक्षा नोडल पदाधिकारी को दी गई। इसके बाद रांची पुलिस तुरंत हरकत में आई। कोतवाली ASP के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गईं। पुलिस ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर जांच शुरू की और तकनीकी पहलुओं को भी खंगालना शुरू किया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेंट, सेंटर आईटी हेड और 6 अभ्यर्थियों के खिलाफ सुखदेवनगर (पंडरा) थाना में मामला दर्ज किया।

बरामदगी ने और बढ़ाया शक

जांच के दौरान जो सामान मिला, उसने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया। परीक्षा केंद्र से 6 कंप्यूटर, 2 CCTV DVR, 2 फायरवॉल, एयरटेल और जियो के राउटर, सीपीयू, 2 C-DAC बॉक्स, 5 मोबाइल, एक टैब और 6 एडमिट कार्ड जब्त किए गए। इतने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बरामदगी के बाद अब सवाल और बड़े हो गए हैं। क्या सिस्टम के नेटवर्क से छेड़छाड़ हुई? क्या किसी तरह का बाहरी एक्सेस था? क्या किसी संगठित तरीके से परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश हुई? इन सवालों के जवाब फिलहाल जांच के दायरे में हैं।

बिहार और झारखंड के अभ्यर्थी गिरफ्त में

इस मामले में 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें झारखंड और बिहार के युवा शामिल हैं। ये सभी सरकारी नौकरी की परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन अब पुलिस के शिकंजे में हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मधुबनी के ऋषिकेश कुमार यादव, कोडरमा के आर्यन कुमार, हजारीबाग के राहुल कुमार, गुमला के रवि रंजन कुजूर, पटना के राजकुमार और अरवल की अनु कुमारी शामिल हैं। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेंट और आईटी हेड के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। सिटी एसपी पारस राणा क्या बता गये… देखें

रांची में SSC GD Constable 2026 परीक्षा के दौरान बड़ा बवाल। एग्जाम हॉल में कुछ कंप्यूटरों का कर्सर अपने आप चलने लगा। पुलिस ने 6 अभ्यर्थियों को डिटेन किया है। सिटी एसपी पारस राणा क्या बता गये… देखें #SSCGD #Ranchi #ExamFraud #BreakingNews pic.twitter.com/m8VdWbL2IS

— News Samvad (@newssamvaad) May 10, 2026

सिर्फ तकनीकी खराबी या बड़ा नेटवर्क

सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुट गयी है कि यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी थी या फिर किसी बड़े नेटवर्क की साजिश। एसने बताया कि आईटी एक्ट और परीक्षा अधिनियम की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अब जब्त किए गए उपकरणों की फॉरेंसिक जांच होगी। अगर डिजिटल छेड़छाड़ की पुष्टि होती है, तो यह मामला सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें : बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयोगी कैबिनेट का विस्तार : 6 नये चेहरों को मिली जगह, 2 को प्रमोशन
Next Article “सर, पैसा तेजी से बढ़ रहा है…” और फिर 8.52 करोड़ की चोट… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026
Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
अन्य खबरें

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.