Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 14 May, 2026 • 10:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किराना दुकान की आड़ में बाप-बेटा चला रहे थे गंदा धंधा, 4 धराये
Headlines

किराना दुकान की आड़ में बाप-बेटा चला रहे थे गंदा धंधा, 4 धराये

May 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
किराना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचने का गंदा धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हुर मधेया और रंका थाना क्षेत्र में एक के बाद एक छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम चन्द्रदेव चौधरी (29 वर्ष), राजकुमार चौधरी (38 वर्ष), मनोज प्रसाद (45 वर्ष) और प्रकाश कुमार (20 वर्ष) बताये गये। कार्रवाई में 6 किलोग्राम गांजा और 72 हजार 597 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इलाके में गांजा सप्लाई का एक नेटवर्क सक्रिय था।

किराना दुकान की तलाशी में खुला राज

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 4 बजे गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर को सूचना मिली कि हुर मधेया इलाके की एक किराना दुकान से अवैध गांजा का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया गया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम में डीएसपी चिरंजीव मंडल, गढ़वा थानेदार सुनील कुमार तिवारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने हुर मधेया में चन्द्रदेव चौधरी और राजकुमार चौधरी के घर स्थित किराना दुकानों पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से करीब 4 किलोग्राम गांजा और 72,597 रुपये नकद मिले। नकदी और गांजा मिलने के बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने गांजा सप्लायर का नाम बताया।

बाप-बेटे चला रहे थे सप्लाई का नेटवर्क

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी मनोज प्रसाद और उसके बेटे प्रकाश कुमार से गांजा खरीदते थे। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत सलेया गांव पहुंची और मनोज प्रसाद के घर पर छापेमारी की। यहां से 2 किलोग्राम गांजा और बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मनोज प्रसाद और उसके बेटे प्रकाश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गढ़वा थाना प्राथमिकी दर्ज की है। अब जांच इस बात की हो रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं और गांजा कहां से लाकर यहां सप्लाई किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें : मां की खू’न से सनी ला’श और बेटे की चीख… दरक गया हर किसी का कलेजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमां की खू’न से सनी ला’श और बेटे की चीख… दरक गया हर किसी का कलेजा
Next Article तेजी से फैल रहा Eye Flu, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Related Posts

बिहार

मुजफ्फरपुर बनेगा बिहार का अगला महानगर, 274 गांव अब शहर का हिस्सा

May 14, 2026
हेल्थकेयर

तेजी से फैल रहा Eye Flu, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

May 14, 2026
Headlines

मां की खू’न से सनी ला’श और बेटे की चीख… दरक गया हर किसी का कलेजा

May 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुजफ्फरपुर बनेगा बिहार का अगला महानगर, 274 गांव अब शहर का हिस्सा

May 14, 2026

तेजी से फैल रहा Eye Flu, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

May 14, 2026

किराना दुकान की आड़ में बाप-बेटा चला रहे थे गंदा धंधा, 4 धराये

May 14, 2026

मां की खू’न से सनी ला’श और बेटे की चीख… दरक गया हर किसी का कलेजा

May 14, 2026

“पहले टंकी फुल करा लो”, अफवाहों से जमशेदपुर के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़

May 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.