Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 12:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां-बेटी का गंदा धंधा बेनकाब, दूसरे राज्यों से बुलाकर परोसी जाती थी लड़कियां
Headlines

मां-बेटी का गंदा धंधा बेनकाब, दूसरे राज्यों से बुलाकर परोसी जाती थी लड़कियां

May 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जिस्म
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका-अरगड्डा स्थित बुध बाजार में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में जिस्रम फरोशी का गंदा धंधा चलने की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए। इल्जाम है कि एक महिला अपनी बेटी के साथ मिलकर लंबे समय से यह गंदा धंधा चला रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात पुरुषों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

दूसरे जिलों और राज्यों से बुलायी जाती थीं लड़कियां

रामगढ़ थानेदार नवीन प्रकाश पांडे के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वार्ड नंबर 15 स्थित बुध बाजार में मां-बेटी मिलकर जिस्म फरोशी का नेटवर्क चला रही थी। पुलिस के मुताबिक दोनों बाहर से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करती थी। जांच में सामने आया है कि गुरुवार रात घर में करीब 10 लड़कियां मौजूद थीं। इनमें कुछ पश्चिम बंगाल, रांची और सरायकेला की रहने वाली बतायी जा रही हैं। उसी दौरान वहां 15 से 20 ग्राहक भी पहुंचे हुए थे।

वार्ड पार्षद और ग्रामीणों ने घर को घेरा

स्थानीय लोगों को जब घर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली तो उन्होंने वार्ड पार्षद नीरज पासवान को इसकी सूचना दी। इसके बाद पार्षद और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घर को चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों ने मौके से सात ग्राहकों और पांच महिलाओं को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान कुछ ग्राहक और कुछ लड़कियां मौके से भागने में सफल रहीं। फिलहाल उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

कई इलाकों के लोग गिरफ्तार

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें रांची के कोकर निवासी मृत्युंजय कुमार, नामकुम तेतर टोली निवासी मोनू कुमार दास, नवादा के राजापुर निवासी प्रवीण कुमार पांडे, रामगढ़ के हुहुवा निवासी सफल मुंडा, बरकाकाना घुटवा बस्ती निवासी सुनील कुमार और तेलियातु निवासी विनोद कुमार शामिल हैं। इसके अलावा पांच महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। रामगढ़ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी 12 आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह धराया, मोबाइल चैट से खुला चौंकाने वाला राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह धराया, मोबाइल चैट से खुला चौंकाने वाला राज
Next Article जंगल की खामोशी में ‘काले सोने’ का साम्राज्य, CCL की एक रेड ने मचा दी हलचल

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.