Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन के लफड़े में चाचा को का’ट डाला कुल्हाड़ी से, पुलिस ने एक को दबोचा
Headlines

जमीन के लफड़े में चाचा को का’ट डाला कुल्हाड़ी से, पुलिस ने एक को दबोचा

May 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जमीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक लफड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो सगे गोतिया परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा जमीन का झगड़ा इतना बढ़ गया कि भतीजों ने अपने ही चाचा बड़ा दुखिया पहाड़िया (53) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग बदहवास हो गए और गांव में डर और तनाव का माहौल बन गया।

पिता को बचाने दौड़ा बेटा, वह भी हुआ जख्मी

बताया जा रहा है कि जब बड़ा दुखिया पहाड़िया पर हमला किया जा रहा था, तभी उनका बेटा बड़ा कालू पहाड़िया बीच-बचाव करने पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को पहले पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जमीन को लेकर पहले भी होता था विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था। कई बार गांव स्तर पर समझौता कराने की कोशिश भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसा तक पहुंच गया। लोगों का कहना है कि पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद निपानिया गांव में दहशत का माहौल है। हत्या की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बुजुर्ग भी इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं कि जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही रिश्तेदार एक-दूसरे की जान लेने पर उतर आए।

पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गयी। गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपी कालू पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में पुलिसिंग की रियलिटी चेक, सड़कों पर खुद उतरे SSP

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के सन्नाटे में पुलिसिंग की रियलिटी चेक, सड़कों पर खुद उतरे SSP
Next Article “प्रेमिका आएगी तभी उतरूंगा”, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ आशिक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.