Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 10:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जानेमाने होटल कारोबारी के बेटे की मौ’त, चौंकाने वाला है PM रिपोर्ट
Headlines

जानेमाने होटल कारोबारी के बेटे की मौ’त, चौंकाने वाला है PM रिपोर्ट

May 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची के जानेमाने होटल कारोबारी आशीष भाटिया के बेटे लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे शहर में चर्चा का माहौल है। गुरुवार देर शाम रिम्स में हुए पोस्टमार्टम में यह पुष्टि हुई कि लव ने जहरीला पदार्थ खाया था। डॉक्टरों के अनुसार जहर शरीर में काफी तेजी से फैल चुका था, जिस कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सूत्रों के मुताबिक, घटना दोपहर की है। बताया जा रहा है कि लव भाटिया ने करीब ढाई बजे के आसपास जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद वे अपने कमरे से जुड़े बाथरूम में गए, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर में काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें उल्टी करते देखा। हालत गंभीर देख तुरंत परिजनों को सूचना दी गई।

जल्दबाजी में ले जाया गया अस्पताल

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग लव भाटिया को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया, लेकिन तब तक जहर का असर काफी बढ़ चुका था। काफी कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनकी मौत की खबर मिलते ही कारोबारी जगत और शहर के कई लोग अस्पताल पहुंचने लगे।

बताया जा रहा है कि सुबह तक सबकुछ नॉर्मल था। परिवार के लोगों के अनुसार लव ने रोज की तरह नाश्ता किया था और उसके बाद अपने कमरे में चले गए थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ घंटों बाद ऐसा हादसा हो जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि

रिम्स में देर शाम पोस्टमार्टम किया गया। शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट में जहरीका पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में जहर की मात्रा काफी ज्यादा थी। अब विसरा जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखा गया है, ताकि यह पता चल सके कि आखिर कौन सा पदार्थ लिया गया था। पुलिस भी पूरे मामले को हर एंगल से जांच रही है। फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पहले भी सुर्खियों में रह चुका है भाटिया परिवार

लव भाटिया का नाम इससे पहले भी कई चर्चित घटनाओं में सामने आ चुका है। करीब 10 साल पहले दिसंबर 2016 में रांची के लालपुर स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के पास उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त रंगदारी को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। उस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से लव भाटिया को पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी।

अपहरण की घटना से भी जुड़ चुका है नाम

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले लव भाटिया के अपहरण का मामला भी सामने आया था। उस दौरान रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बरामद किया था। लगातार विवाद और हमलों के कारण उनका नाम शहर में काफी चर्चित रहा था। अब उनकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस परिजनों, कर्मचारियों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें : “दुर्गा दा” की याद में नम हुईं आंखें भावुक होकर सीएम हेमंत बोले…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहंगाई के बीच योगी सरकार का बड़ा तोहफा… जानें क्या
Next Article सुई-धागे से बुने जा रहे आत्मनिर्भरता के सपने, महिलाओं के हाथ आई नई ताकत

Related Posts

Headlines

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026
Headlines

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026
Headlines

एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026

एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

October 18, 2026

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026

Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च : 50MP OIS कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹17999

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.