Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 06:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर उड़ा ड्रोन, खंगाला गया पूरा इलाका… जानें क्यों
Headlines

झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर उड़ा ड्रोन, खंगाला गया पूरा इलाका… जानें क्यों

May 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कान्हुपुर में अवैध पत्थर उत्खनन की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से अंतरराज्यीय सीमा की मापी कराई गई, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर खनन किस सीमा के अंदर हुआ है।

अधिकारियों की टीम ने मौके पर संभाला मोर्चा

जांच के दौरान एसडीओ साइमन मरांडी, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, सीओ अरविंद कुमार बेदिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मालपहाड़ी ओपी थाना की पुलिस और जवानों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक टीम ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया।

ड्रोन कैमरे से हुई हाईटेक मापी

मामला झारखंड के पाकुड़ जिले के कान्हुपुर और पश्चिम बंगाल के राजग्राम क्षेत्र की सीमा से जुड़ा हुआ है। शिकायत थी कि पश्चिम बंगाल के पत्थर कारोबारी अली खान द्वारा झारखंड सीमा के अंदर अवैध तरीके से पत्थर उत्खनन किया जा रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार जांच में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। सर्वेयर टीम और स्थानीय अमीन की मौजूदगी में बड़े ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की मापी की गई। ड्रोन के जरिए सीमा की वास्तविक स्थिति को रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमीन पर अमीन ने सीमा चिह्नित करने का काम शुरू किया।

पहले भी हुई थी जांच, लेकिन मामला अटका रहा

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मामले को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी। प्रशासनिक स्तर पर जांच भी हुई थी, लेकिन झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी। इस बार प्रशासन ने तकनीकी तरीके से सीमा निर्धारण कराने का फैसला लिया है, ताकि आगे किसी तरह का विवाद न रहे और यह स्पष्ट हो सके कि खनन किस राज्य की सीमा में हुआ।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अवैध उत्खनन की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है और ड्रोन से मापी की गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड सीमा में कितना खनन हुआ है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में बनी रही चर्चा

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुटे रहे। ड्रोन से हो रही मापी और अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच हुई तो अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आ सकता है।

इसे भी पढ़ें : भैरवी नदी किनारे धधक रही थी अवैध शराब की भट्ठी, अचानक पहुंची पुलिस, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबकरीद को लेकर अलर्ट मोड में रामगढ़ पुलिस, जवानों ने कसी कमर
Next Article सड़क पर युवती से बदसलूकी, CCTV ने फौजी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Related Posts

अन्य खबरें

Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च : 50MP OIS कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹17999

October 18, 2026
Headlines

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026
Headlines

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च : 50MP OIS कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹17999

October 18, 2026

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

फरसे से वार कर छोटे भाई का सिर किया धड़ से अलग… जानें क्यों

October 18, 2026

धुर्वा डैम में मिली 25 साल की लड़की की ला’श, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.