Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 01:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को सीएम सम्राट का बड़ा संदेश… जानें क्या
Headlines

राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को सीएम सम्राट का बड़ा संदेश… जानें क्या

May 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना सिटी में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के समापन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने वाला मजबूत संगठन ही विकसित बिहार और विकसित भारत की असली ताकत है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि विचारधारा और सेवा के रास्ते पर चलने वाला संगठन है। पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो गांव से लेकर बूथ स्तर तक लोगों के बीच काम करते हैं।

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत कर रहा प्रशिक्षण अभियान

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत आज भी भाजपा की कार्यशैली का आधार हैं। सीएम ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को संगठन की सोच, नीतियों और जनता के बीच काम करने के तरीके को समझने का मौका मिलता है। इससे संगठन और ज्यादा मजबूत होता है।

प्रदर्शनी में दिखाई गई संगठन की यात्रा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भाजपा के शुरुआती संघर्ष, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के योगदान को दिखाया गया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और बिहार में डबल इंजन सरकार की योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया।

मोदी सरकार में बदली देश की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसर सृजन के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास को नई गति देने का काम कर रही हैं।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण में मिली सीख को गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम”, सेवा और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है। इसी सोच के साथ विकसित बिहार और विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : मशहूर राम चरण ने कर दी ऐसी चूक, इंटरनेट पर बनने लगे मीम्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसड़क पर युवती से बदसलूकी, CCTV ने फौजी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
Next Article दिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026
झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Headlines

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.