Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 06:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार
Headlines

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालत यह है कि दोपहर होते ही सड़कें सूनी नजर आने लगती हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया है।

डाल्टनगंज बना सबसे गर्म इलाका

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी पलामू प्रमंडल में रिकॉर्ड की गई। डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा है। यहां दिन के समय गर्म हवा और तपती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसके अलावा सरायकेला में 43 डिग्री, बोकारो थर्मल में 42.6 डिग्री, चाईबासा में 42 डिग्री और जमशेदपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हजारीबाग में 41.1 डिग्री, लोहरदगा में 40.6 डिग्री, देवघर और गुमला में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इस तरह राज्य के 10 जिलों का पारा 40 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच चुका है।

रांची में भी बढ़ी तपिश

राजधानी रांची में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। कांके इलाके में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं हिंदपीढ़ी में 39.8 डिग्री और एयरपोर्ट इलाके में 39.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

उत्तर पश्चिमी जिलों में हीटवेव का खतरा

मौसम विभाग ने 27 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। इन इलाकों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

कई जिलों में बदल सकता है मौसम

दूसरी ओर राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने के संकेत भी मिले हैं। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा में गरज के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ में भी कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

बारिश हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं

राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। पूर्वी सिंहभूम के दरिसाई इलाके में सबसे ज्यादा 19.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बहरागोड़ा में 12.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार है।

डॉक्टरों की सलाह, धूप से बचें

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू
Next Article सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

Related Posts

अन्य खबरें

Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च : 50MP OIS कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹17999

October 18, 2026
Headlines

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026
Headlines

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च : 50MP OIS कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹17999

October 18, 2026

बाबा रामदेव ने हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी सीएम’, क्या बोल गये… जानें

October 18, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे नेमरा, सीएम हेमंत की मां को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

फरसे से वार कर छोटे भाई का सिर किया धड़ से अलग… जानें क्यों

October 18, 2026

धुर्वा डैम में मिली 25 साल की लड़की की ला’श, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.