Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 28 May, 2026 • 11:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PLFI चीफ अमृत होरो गिरफ्तार, शादी में जाने से पहले रांची पुलिस ने दबोचा
Headlines

PLFI चीफ अमृत होरो गिरफ्तार, शादी में जाने से पहले रांची पुलिस ने दबोचा

May 28, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI को तगड़ा झटका लगा है। संगठन का चीफ अमृत होरो अब पुलिस की गिरफ्त में है। रांची पुलिस की क्यूआरटी टीम ने बीती देर रात उसे जमाकेल गांव से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो गांव में एक शादी समारोह में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई।

शादी में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दबोचा

सूत्रों के मुताबिक अमृत होरो काफी सतर्क होकर घूम रहा था। पुलिस की लगातार दबिश के कारण वह रांची और खूंटी के सीमावर्ती इलाकों में ठिकाना बदल-बदलकर रह रहा था। बीती रात जैसे ही पुलिस को उसके जमाकेल गांव आने की सूचना मिली, वैसे ही क्यूआरटी टीम एक्टिव हो गई। पुलिस ने पहले इलाके की निगरानी की, फिर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अमृत होरो को शादी समारोह में शामिल होने से पहले ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की, ताकि किसी को भनक न लगे।

अमृत होरो पर था एक लाख का इनाम

अमृत होरो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। झारखंड सरकार ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ रांची और खूंटी जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। उस पर लेवी वसूली, फायरिंग, आगजनी और पुलिस के साथ मुठभेड़ जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से PLFI नेटवर्क को बड़ा नुकसान होगा।

पुलिस कर रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अमृत होरो को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि उससे संगठन के नेटवर्क, हथियार सप्लाई और लेवी वसूली से जुड़े कई अहम इनपुट मिलने की उम्मीद है। जानकारी यह भी है कि रांची पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद खूंटी पुलिस भी उससे अलग से पूछताछ करेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फिलहाल संगठन के बाकी सदस्य किन इलाकों में सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें : “आखिरी शख्स तक पहुंचे विकास”, सीएम हेमंत ने गांवों के लिए खींची नई लकीर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 28 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article लीची खाते समय न करें ये गलती, वरना बढ़ सकती हैं सेहत की समस्याएं

Related Posts

Headlines

तलाक, तन्हाई और मौ’त… बंद कमरे के भीतर का दर्दनाक सच… जानें

May 28, 2026
Headlines

सावरकर जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी के बड़े ऐलान… जानें

May 28, 2026
Headlines

CCTV में कैद हुए बेखौफ नकाबपोश, क्या किया कांड… जानें

May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तलाक, तन्हाई और मौ’त… बंद कमरे के भीतर का दर्दनाक सच… जानें

May 28, 2026

सावरकर जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी के बड़े ऐलान… जानें

May 28, 2026

CCTV में कैद हुए बेखौफ नकाबपोश, क्या किया कांड… जानें

May 28, 2026

बच्चे के गले से टपाया ‘बजरंगबली’, फिर RPF की ‘तीसरी आंख’ ने किया कमाल

May 28, 2026

रिलायंस में रिकॉर्ड भर्तियां, AI और ग्रीन एनर्जी बने रोजगार के नए इंजन

May 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.