Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 12:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Good News: कोरोना की ये वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल में हो गई पास
देश

Good News: कोरोना की ये वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल में हो गई पास

July 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वॉशिंगटन। कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया को बचाने के लिए वैज्ञानिक दिन-रात इस वैश्विक महामारी का वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा भी किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है। लेकिन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अभी तक कोई भी ऐसी वैक्सीन नहीं बनी है जिसे कोरोना वायरस वैक्सीन का नाम दिया जा सके।
इस बीच अमेरिका की बायोटेक फर्म इनोवियो (Inovio) ने दावा किया है कि कोरोनो वायरस वैक्सीन के परीक्षण के दौरान उत्साहजनकर परिणाम देखने को मिले हैं। फर्म ने दावा किया कि INO-4800 नाम की वैक्सीन ने 40 लोगों पर किए गए ट्रॉयल के दौरान 94 फीसदी सफल रही है।

वैक्सीन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी
क्लीनिकल ट्रॉयल के दौरान अमेरिका में 18 से 50 साल के उम्र के 40 लोगों को टीका लगाया गया। इन लोगों को चार सप्ताह में वैक्सीन के दो इंजेक्शन दिए गए। टेस्ट के परिणाम से पता चला कि INO-4800 वैक्सीन ने सभी लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया। कंपनी के अनुसार, इस दौरान वैक्सीन का कोई भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला

Advertisement Advertisement

जेनेटिक कोड से बनाया गया है डीएनए वैक्सीन
इनोवियो कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट केट ब्रॉडरिक के अनुसार, दस जनवरी को चीन के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस का जेनेटिक कोड जारी किया तो टीम ने उस सीक्वेंस को सॉफ्टवेयर के जरिए कोड किया और फॉर्मूला तैयार कर लिया। यह डीएनए वैक्सीन कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन को पहचानकर वैसे ही प्रोटीन का निर्माण कर वायरस को गुमराह करेगी। जिसके बाद जैसे ही वायरस उस प्रोटीन के समीप जाएगा तो वह वैक्सीन के प्रभाव से निष्क्रिय हो जाएगा।

स्पाइक प्रोटीन खत्म करेगा कोरोना
स्पाइक प्रोटीन से मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। वैक्सीन से स्पाइक प्रोटीन का निर्माण होगा तो शरीर उसे वायरस समझकर ज्यादा संख्या में एंटीबॉडी बनाएगी। जबकि इस प्रोटीन से शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा। जबकि कोरोना वायरस का खात्मा हो जाएगा।

दुनिया भर में 13 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल फेज में
बता दें कि दुनिया में वर्तमान समय में कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर 120 से ज्यादा प्रतिभागी काम कर रहे हैं। जबकि, इनमें से 13 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के फेज में पहुंच चुकी हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चीन की वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल में है। बता दें कि चीन में 5, ब्रिटेन में 2, अमेरिका में 3, रूस ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में 1-1 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल फेज में हैं।

कब तक मॉर्केट में आएगी वैक्सीन
तीन चरण के ह्यूमन ट्रायल सफल होने के बाद उसे संबंधित देश के दवा नियामक आयोग के पास जांच के लिए दिया जाएगा। जिसके बाद उस देश की सरकार वैक्सीन से जुड़े सभी पहलूओं का बारीकी से अध्ययन करेगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि वैक्सीन का इंसानों के ऊपर कोई बुरा प्रभाव तो नहीं है। जिसके बाद ही इस वैक्सीन को उत्पादन के लिए मंजूरी मिलेगी। इस प्रक्रिया में औसतन 3 से 4 महीने का समय लगता है। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी की विभीषिका को देखते हुए सभी देश इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना चाहेंगे। जिसमें 2 महीने का समय लग सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबोकारो व हजारीबाग बॉर्डर जंगल से एक युगल प्रेमी शव किया गया बरामद
Next Article चीन की बहुत बड़ी साजिश, भारत के खिलाफ POK में उतारे 20 हजार सैनिक

Related Posts

Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.