Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 05:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिस रोज जातीय जनगणना हो गयी, देश का चेहरा बदल जायेगा : राहुल गांधी
Headlines

जिस रोज जातीय जनगणना हो गयी, देश का चेहरा बदल जायेगा : राहुल गांधी

November 15, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राहुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Godda : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन जातीय जनगणना हो गयी, उसी दिन से देश का चेहरा बदल जायेगा। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों को उनकी असली ताकत का पता चलेगा और इसके बाद एक नयी राजनीति की शुरुआत हो जायेगी। मौका था गोड्डा के महागामा में आयोजित चुनावी जनसभा का। राहुल गांधी यहां कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा भले ही जातीय जनगणना की मांग नकार दे, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकसभा में इसका प्रस्ताव पास करेगी।

राहुल ने कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, गरीबों की सही संख्या सामने आते ही हम आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार को झारखंड से लेकर दिल्ली तक तोड़कर दिखायेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में भाजपा ने पिछड़ों का रिजर्वेशन 27 से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया। इस बार हमारी सरकार बनते ही एसटी का रिजर्वेशन 26 से 28 प्रतिशत, एससी 10 से 12 प्रतिशत और पिछड़ों का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया जायेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की शीर्ष ब्यूरोक्रेसी में आदिवासियों और पिछड़ों की भागीदारी न के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि 90 अफसर आपकी सारी की सारी जीएसटी बांटते हैं, वो तय करते हैं कि पैसा कैसे बांटा जायेगा। इन 90 लोगों में एक आदिवासी है। आपकी आबादी आठ प्रतिशत है, पर भागीदारी 100 रुपये में 10 पैसे है। पिछड़ों की आबादी कम से कम 50 प्रतिशत है, उनके तीन अफसर है। 100 रुपये में से पांच रुपये के निर्णय लेने का अधिकार उनके हिस्से में है।

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आपने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री चुना, वे आदिवासी समाज से आते हैं, उनको भाजपा ने जेल में डाला। इसे याद रखिए। झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणाओं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम हर महीने 2500 रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगे। चुनाव के बाद धान की एमएसपी 3200 रुपये हो जायेगी। हम गरीबों के लिए 15 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना ला रहे हैं। गरीब बीमार पड़ेंगे तो उनको इलाज के लिए एक रुपया नहीं देना पड़ेगा। किसान का सम्मान होना चाहिए। उसको सही मौका मिलना चाहिए। झारखंड की सरकार अगले पांच साल में दस लाख रोजगार देने की पूरी कोशिश करेगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के विकास में भाजपा सबसे बड़ा रोड़ा : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : बोकारो में गरजे PM मोदी, बोले- झारखंड में BJP के पक्ष में चल रही प्रचंड आंधी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले JMM को तगड़ा झटका… देखें कैसे
Next Article Hospital में भयंकर आग, झुलस कर 10 मासूमों ने तोड़ा दम

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026
Headlines

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 10, 2026

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026

छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.