अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। बिहार पुलिस में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी को सिपाही कांस्टेबल के पद पर ज्वाइन करने का अच्छा मौका है. दरअसल, बिहार पुलिस में सिपाही कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 551 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इस पद पर ज्वॉइन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्या 12वीं पास होनी चाहिए, वहीं 18 वर्ष के युवक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइ: www.csbc.bih.nic.in
पद रिक्तियां
सिपाही कांस्टेबल (होम गार्ड) 551
फ्रेशर्स के लिए 250 सीटें और होम गार्ड के लिए 301 सीटें रिक्त हैं.
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास हो.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है. फ्रेशर्स के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल रखी गई है. वहीं, होम गार्ड के लिए न्यूनतम से अधिकतम आयु 24 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी.
आवेदन शुल्क
जारी पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 112 रुपये जमा करने होंगे.
आवेदन प्रकिया
12वीं पास इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बिहार पुलिस की आधिकारी वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन प्रकिया पूरी करें. आवेदन प्रक्रिया 03 जुलाई से शुरू हो चुकी है.
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तारीख- 03 जुलाई 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 03 अगस्त 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 03 अगस्त 2020
चयन प्रकिया
इन पदों पर आवेदित उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
वेतनमान
इन पदों पर चयनित आवेदकों को 21,700 से 69,100 प्रतिमाह दिया जाएगा.

