Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 10:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » योगी सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, कैशलेस इलाज के साथ लाखों का बीमा
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, कैशलेस इलाज के साथ लाखों का बीमा

July 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिक्षकों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े करीब 10 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार बड़ी सौगात लेकर आ रही है। अब उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर में भुगतान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सरकार कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों को ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा और कई अन्य आर्थिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इस पहल को लागू करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच 8 जुलाई को वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में समझौता होगा।इस योजना का लाभ विभाग के लगभग 4.50 लाख स्थायी और 5.50 लाख संविदा कर्मचारियों को मिलेगा। इनमें शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया, शासकीय और अनुबंधित कर्मचारी शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य यह है कि किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के साथ विपरीत परिस्थिति आने पर उसके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।प्रस्ताव के मुताबिक जिन स्थायी कर्मचारियों का मासिक वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। इसके अलावा 1 करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट बीमा कवर भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके बच्चों की पढ़ाई और बेटियों के विवाह के लिए भी अतिरिक्त बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।संविदा कर्मचारियों को भी इस योजना में खास लाभ मिलेगा। 10 हजार रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 30 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा मिलेगा। स्थायी दिव्यांगता होने पर 30 लाख रुपये और आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में 15 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। एयर एक्सीडेंट की स्थिति में भी 30 लाख रुपये का बीमा मिलेगा। वहीं जिन कर्मचारियों का मासिक वेतन 10 हजार रुपये से कम है, उन्हें जीरो बैलेंस खाते और रुपे डेबिट कार्ड के आधार पर 1 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।एमओयू लागू होने के बाद जिन कर्मचारियों का वेतन खाता पहले से एसबीआई में है, उन्हें बैंक के विशेष सैलरी पैकेज में शामिल कर दिया जाएगा। जिनका वेतन खाता दूसरे बैंकों में है, उन्हें एसबीआई में खाता खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि वे भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें।महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एसबीआई के स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दें। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सभी जिलों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक शिक्षक और कर्मचारी इस नई सुविधा से जुड़ सकें।

इसे भी पढ़ें : 137 दिन ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले CISF जवान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article137 दिन ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले CISF जवान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
Next Article राज अस्पताल मौ’त मामले में सीएम ने दिये जांच के आदेश, समर्थन में उतरा AHPI

Related Posts

झारखंड

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.