Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 01:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CCI में 148 पदों पर बंपर Vacancy, मिलेगी 1.20 लाख तक सैलरी
जॉब/एजुकेशन

CCI में 148 पदों पर बंपर Vacancy, मिलेगी 1.20 लाख तक सैलरी

July 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CCI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तहत काम करने वाली कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 148 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए सहायक प्रबंधक, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट समेत कुल सात तरह के पद भरे जाएंगे।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक CCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 148 पद भरे जाएंगे।

  • सहायक प्रबंधक (राजभाषा) – 1 पद
  • सहायक प्रबंधक (आईटी) – 1 पद
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) – 8 पद
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) – 8 पद
  • जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव – 50 पद
  • जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) – 50 पद
  • जूनियर असिस्टेंट (जनरल) – 30 पद

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। कुछ पदों पर मासिक वेतन 1.20 लाख रुपये से अधिक तक पहुंच सकता है।

किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।

  • सहायक प्रबंधक (राजभाषा) के लिए हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन और ग्रेजुएशन स्तर तक अंग्रेजी विषय होना जरूरी है।
  • सहायक प्रबंधक (आईटी) के लिए आईटी या कंप्यूटर साइंस में बीई, बीटेक, एमसीए या संबंधित क्षेत्र में एमबीए या पीजीडीएम होना चाहिए।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) के लिए एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट या कृषि से संबंधित एमबीए या प्रबंधन डिग्री जरूरी है।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) के लिए सीए या सीएमए की प्रोफेशनल योग्यता होनी चाहिए।
  • जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के लिए बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री जरूरी है।
  • जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के लिए बीकॉम पास होना चाहिए।
  • जूनियर असिस्टेंट (जनरल) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क, सूचना शुल्क और जीएसटी मिलाकर कुल 1770 रुपये जमा करने होंगे।वहीं, एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उन्हें केवल सूचना शुल्क और जीएसटी मिलाकर कुल 590 रुपये का भुगतान करना होगा।

आयु सीमा क्या है

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों और जम्मू-कश्मीर में निर्धारित अवधि के दौरान निवास करने वाले अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार आयु में राहत मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले CCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Recruitment सेक्शन में जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरें। फिर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क जमा करें। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियां एक बार अच्छी तरह जांच लें और फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या डाउनलोड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

इसे भी पढ़ें : मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Next Article दिल्ली में गूंजी मांदर की थाप, झारखंड के ‘विजन 2050’ का शंखनाद

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026
जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.