अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : SBU यानी सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से एमबीए पाठ्यक्रम (सत्र 2027 और 2028) के छात्रों के लिए एक खास कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठित कंपनी बिरला ओपस के सहयोग से हुई इस चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के पांच होनहार विद्यार्थियों ने अपनी जगह पक्की की है। चयनित सभी विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से साढ़े सात लाख रुपये का शानदार सालाना पैकेज ऑफर किया गया है।
उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो रहे विद्यार्थी
प्लेसमेंट विभाग के डीन डॉ. हरिबाबू शुक्ला ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को रोजगार के बेहतर मौके देने और उन्हें आज के उद्योग जगत की मांग के हिसाब से तैयार करने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि बिरला ओपस जैसी बड़ी कंपनी का कैंपस में आना इस बात का सबूत है कि विश्वविद्यालय और इंडस्ट्री के बीच के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सीधे कॉर्पोरेट जगत से जुड़ने का मौका मिल रहा है।
नामी कंपनियों ने भी कैंपस ड्राइव में लिया हिस्सा
डॉ. शुक्ला ने आगे जानकारी दी कि इससे पहले वर्ष 2026 में पास आउट होने वाले विद्यार्थियों के लिए भी बड़े स्तर पर प्लेसमेंट गतिविधियां चलाई गई थीं। इन अभियानों में देश-विदेश की कई नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में छात्रों को नौकरी के अवसर दिए। इनमें ईवाई, टीसीएस, डेलॉइट, आईडीबीआई बैंक, गोदरेज, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, शोभा लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बर्जर पेंट्स, डीमार्ट, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियां शामिल रहीं। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, इन्फो एज (नौकरी डॉट कॉम), सीएट टायर्स, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडस टावर्स, आर. आर. केबल लिमिटेड, ए. ओ. स्मिथ, श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड ने भी एसबीयू के छात्रों पर भरोसा जताया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चयनित छात्रों को दी बधाई
विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी जगनाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी पांचों चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगे भी संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में खू*न-खराबा, वकील के ऑफिस में ताला जड़ने पर भड़की हिं*सा




